लाइफस्टाइल

Thought of the day: सफलता और रिश्तों की असली कीमत समझाता है यह सुविचार

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सिखाता है कि जो चीज जल्दी मिलती है वो उतनी ही जल्दी हाथ से निकल जाती है। सस्ते रास्ते मत ढूंढिए कीमत चुकाने को तैयार रहिए।

Image

Thought of the day: सफलता और रिश्तों की असली कीमत समझाता है यह सुविचार

Aaj ka Suvichar: एक अच्छा सुविचार ना केवल आपके मन को शांत करता है बल्कि आपको मजबूत भी बनाता है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि जो चीज जल्दी मिलती है वो उतनी ही जल्दी हाथ से निकल जाती है। सस्ते रास्ते मत ढूंढिए कीमत चुकाने को तैयार रहिए। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है:

'आसानी से मिलने वाली चीजें हमेशा तक नहीं रहतीं'

आज का सुविचार हमें, जीवन का सबसे बड़ा सबक सीखाता है। हमें किसी भी अच्छी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। चाहे वह कोई अवसर हो, स्वास्थ्य हो या रिश्ता सभी चीजों के लिए इंसान को कीमत चुकानी पड़ती है। हम सभी की जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमें बिना ज्यादा मेहनत के मिल जाती हैं। लेकिन सच यही है कि आसानी से मिलने वाली चीजें हमेशा तक नहीं रहतीं ऐसे में उनके लिए विलाप करने की बजाए हमें अपना ध्यान कर्म पर लगाना चाहिए।

अगर आपका लक्ष्य बड़ा है और आप जीवन से कुछ अलग और नया चाहते हैं तो उसके लिए आपको लंबी तैयारी करनी होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि चंद दिनों में आपको सफलता मिल जाएगी तो ऐसी इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी चीजें जो आसानी से मिलती हैं वो उतनी आसानी से चली भी जाती हैं। बड़ा लक्ष्य बड़ी तैयारी मांगता है इसका आपको ध्यान रखना ही होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- आसानी से मिली चीज़ों की कीमत अक्सर उनके खोने के बाद समझ आती है।

2- जो समय की कद्र करता है, समय भी उसी को आगे बढ़ाता है।

3- रिश्तों को संभालना आसान नहीं, लेकिन उन्हें खोना बहुत आसान है।

4- मेहनत से कमाई हुई सफलता सबसे लंबे समय तक साथ रहती है।

5- हर अवसर को आखिरी मौका समझकर अपनाइए।

6- जो मिला है उसकी कद्र कीजिए, क्योंकि हर चीज हमेशा नहीं रहती।

7- जीवन में सबसे अमीर वही है, जो अपने रिश्तों और समय की कीमत जानता है।

8- किस्मत मौका देती है, लेकिन मेहनत उसे स्थायी बनाती है।

9- अहंकार चीज़ों को दूर करता है, जबकि आभार उन्हें लंबे समय तक साथ रखता है।

10- जो आज आपके पास है, वही कल आपकी सबसे खूबसूरत याद बन सकता है।

मेहनत से मिली हुई चीजों की बात अलग होती है। जिन चीजों के लिए हम संघर्ष करते हैं, उन्हें खोने का डर और उनकी कद्र भी होती है। आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article