लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: जे. कृष्णमूर्ति की ये बात समझ ली, तो बदल सकता है जिंदगी को देखने का नजरिया

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सीखाता है कि बीते कल का दुख और आने वाले कल की चिंता कई बार आज की छोटी-छोटी खुशियों को हमसे दूर कर देते हैं।

Image

आज का सुविचार (फोटो: AI)

Aaj ka Suvichar: हम सभी के जीवन में कुछ ऐसी यादें होती हैं, जिन्हें चाहकर भी भुला पाना आसान नहीं होता। हर इंसान के जीवन में ऐसा वक्त जरूर आता है जब वह परिस्थितियों के सामने कमजोर होने लगता है ऐसे में एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। एक प्रेरणादायक सुविचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। अंधेरे में आपको रोशनी की एक किरण मिल सके उसके लिए हमारा आज का सुविचार है-

'जब मन बीते हुए कल से मुक्त होता है, तभी वह वर्तमान को सच में देख पाता है।'

दार्शनिक जे. कृष्णमूर्ति यहां कह रहे हैं कि जब हमारा ध्यान लगातार पुरानी घटनाओं पर लगा रहता है, तो हमारे लिए वर्तमान को खुले मन से देखना मुश्किल हो सकता है। पुराना अनुभव हर नई परिस्थिति पर हावी न हो जाए इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए। जे. कृष्णमूर्ति यहां समझा रहे हैं कि अगर आप हर दिन पुरानी गलती को याद करके परेशान होते हैं और अपनी ऊर्जा उसी बात में खर्च कर रहे हैं, जिसे अब बदला नहीं जा सकता तो जीवन में मुश्किलों से पार पाना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। जिंदगी में बदलाव की शुरुआत हमेशा बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि चीजों को देखने के हमारे नजरिए से भी हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1. जब मन पुरानी यादों का बोझ छोड़ देता है, तभी जिंदगी के नए रंग दिखाई देने लगते हैं।

2. बीते हुए कल को बार-बार याद करने से वह नहीं बदलता, बस आज हमारे हाथ से निकल जाता है।

3. जिस दिन इंसान अपने विचारों को बिना डरे देखना सीख लेता है, उसी दिन खुद को समझने की शुरुआत होती है।

4. मन जब दूसरों से अपनी तुलना करना छोड़ देता है, तब उसे अपनी असली पहचान दिखाई देने लगती है।

5. सच्ची शांति तब नहीं मिलती, जब जीवन में सवाल खत्म हो जाते हैं, बल्कि तब मिलती है जब हम हर सवाल से डरना छोड़ देते हैं।

6. जो मन हर बात को अपनी पुरानी सोच से देखता है, वह नई सच्चाई को समझने का मौका खो देता है।

7. कभी-कभी खुद को समझने के लिए नए जवाब खोजने से ज्यादा जरूरी है, अपने मन को ध्यान से देखना।

8. जब हम किसी को अपनी उम्मीदों के बजाय उसकी वास्तविकता में देखना सीखते हैं, तभी रिश्तों को सही मायने में समझ पाते हैं।

9. मन की आजादी दूसरों की बातों को नकारने में नहीं, बल्कि बिना किसी डर के खुद सच को समझने में है।

10. जिंदगी को समझने के लिए हर पल कुछ नया पाने की जरूरत नहीं, कभी-कभी जो सामने है उसे पूरी तरह देखना ही काफी है।

अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article