उत्तर प्रदेश में NEET PG 2026 के जरिए MD, MS, डिप्लोमा और DNB कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पहले राउंड की काउंसलिंग के शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के अंदर आवेदन पूरा कर लें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
UP NEET PG Counselling 2026: जरूरी तारीखें
पहले राउंड की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन चॉइस फिलिंग करनी होगी। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 21 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर, सुबह 11 बजे
- मेरिट लिस्ट और चॉइस फिलिंग: 26 अक्टूबर
- चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 30 अक्टूबर
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 2 नवंबर
- अलॉटमेंट लेटर और दाखिले की प्रक्रिया: 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AIQ और स्टेट काउंसलिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए
कितनी देनी होगी काउंसलिंग फीस?
UP NEET PG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये रखी गई है। यह फीस वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस भी जमा करनी होगी, जिसकी राशि सीट और कॉलेज के हिसाब से अलग हो सकती है। सिक्योरिटी फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे है।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। वहां UP NEET PG Counselling के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी और फीस की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे?
उम्मीदवार NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, MBBS की सभी सालों की मार्कशीट, डिग्री या प्रोविजनल डिग्री, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और फीस की रसीद तैयार रखें। जरूरत पड़ने पर डोमिसाइल और कैटेगरी सर्टिफिकेट भी देना पड़ सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
