बिजनेस

सोने का भाव आज का (21 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.03% घटकर यानी 37 रुपये गिरावट के साथ 1,46,482 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,46,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,137.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,230 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,34,050 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,09,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146230₹134050₹109710
मुंबई₹146080₹133900₹109560
कोलकाता₹146080₹133900₹109560
चेन्नई₹147170₹134900₹110850
पटना₹146130₹133950₹109610
लखनऊ₹146230₹134050₹109710
मेरठ₹146230₹134050₹109710
कानपुर₹146230₹134050₹109710
अयोध्या₹146230₹134050₹109710
अलीगढ़₹146230₹134050₹109710
मुरादाबाद₹146230₹134050₹109710
मिर्जापुर₹146230₹134050₹109710
झांसी₹146230₹134050₹109710
मथुरा₹146230₹134050₹109710
गोरखपुर₹146230₹134050₹109710
बरेली₹146230₹134050₹109710
प्रयागराज₹146230₹134050₹109710
वाराणसी₹146230₹134050₹109710
गाजियाबाद₹146230₹134050₹109710
नोएडा₹146230₹134050₹109710
गुरुग्राम₹146230₹134050₹109710
चंडीगढ़₹146230₹134050₹109710
जयपुर₹146230₹134050₹109710
लुधियाना₹146230₹134050₹109710
गुवाहाटी₹146080₹133900₹109560
जलगांव₹146080₹133900₹109560
इंदौर₹146130₹133950₹109610
भोपाल₹146130₹133950₹109610
अहमदाबाद₹146130₹133950₹109610
वडोदरा₹146130₹133950₹109610
सूरत₹146130₹133950₹109610
पुणे₹146080₹133900₹109560
नागपुर₹146080₹133900₹109560
नासिक₹146110₹133930₹109590
बैंगलोर₹146080₹133900₹109560
भुवनेश्वर₹146080₹133900₹109560
कटक₹146080₹133900₹109560
अमरावती₹146080₹133900₹109560
विशाखापत्तनम₹146080₹133900₹109560
मैसूर₹146080₹133900₹109560
विजयवाड़ा₹146080₹133900₹109560
कोयंबटूर₹147170₹134900₹110850
मंगलौर₹146080₹133900₹109560
मदुरै₹147170₹134900₹110850
रायपुर₹146080₹133900₹109560
बेलगाम₹146080₹133900₹109560
राजमुंदरी₹146080₹133900₹109560
हैदराबाद₹146080₹133900₹109560
दावनगेरे₹146080₹133900₹109560
बेल्लारी₹146080₹133900₹109560
सलेम₹147170₹134900₹110850
वेल्लोर₹147170₹134900₹110850
गुंटूर₹146080₹133900₹109560
नेल्लोर₹146080₹133900₹109560
काकीनाडा₹146080₹133900₹109560
तिरुपति₹146080₹133900₹109560
कडपा₹146080₹133900₹109560
अनंतपुर₹146080₹133900₹109560
वारंगल₹146080₹133900₹109560
निजामाबाद₹146080₹133900₹109560
खम्मम₹146080₹133900₹109560
बेरहामपुर₹146080₹133900₹109560
राउरकेला₹146080₹133900₹109560
राजकोट₹146130₹133950₹109610
वसई-विरार₹146110₹133930₹109590
औरंगाबाद₹146080₹133900₹109560
सोलापुर₹146080₹133900₹109560
भिवंडी₹146110₹133930₹109590
कोल्हापुर₹146080₹133900₹109560
लातूर₹146110₹133930₹109590
तिरुपुर₹147170₹134900₹110850
तिरुनेलवेली₹147170₹134900₹110850
त्रिची₹147170₹134900₹110850
संबलपुर₹146080₹133900₹109560
इरोड₹147170₹134900₹110850
कोच्चि₹146080₹133900₹109560
थाइन₹146080₹133900₹109560
अमृतसर₹146230₹134050₹109710
नागरकोइल₹147170₹134900₹110850
तिरुवनंतपुरम₹146080₹133900₹109560
तंजावुर₹147170₹134900₹110850
गोवा₹146080₹133900₹109560
करूर₹147170₹134900₹110850
कुंभकोणम₹147170₹134900₹110850
नमक्कल₹147170₹134900₹110850
आगरा₹146230₹134050₹109710
धर्मपुरी₹147170₹134900₹110850
डिंडीगुल₹147170₹134900₹110850
तूतीकोरिन₹147170₹134900₹110850
कुड्डालोर₹147170₹134900₹110850
कांचीपुरम₹147170₹134900₹110850
कृष्णागिरी₹147170₹134900₹110850
विल्लुपुरम₹147170₹134900₹110850
कोविलपट्टी₹147170₹134900₹110850
तिरुवन्नामलाई₹147170₹134900₹110850
होसुर₹147170₹134900₹110850
कराइकुडी₹147170₹134900₹110850
पुदुक्कोट्टई₹147170₹134900₹110850
रामनाथपुरम₹147170₹134900₹110850
अम्बुर₹147170₹134900₹110850
कन्याकुमारी₹147170₹134900₹110850
नागपट्टिनम₹147170₹134900₹110850
विरुधुनगर₹147170₹134900₹110850
कल्लाकुरिची₹147170₹134900₹110850
पोलाची₹147170₹134900₹110850
अर्काट₹147170₹134900₹110850
पलानी₹147170₹134900₹110850
अरियालूर₹147170₹134900₹110850
मोहाली₹146230₹134050₹109710
परमाकुदी₹147170₹134900₹110850
पेरम्बलूर₹147170₹134900₹110850
जयनकोंडम₹147170₹134900₹110850
कोडईकनाल₹147170₹134900₹110850
ऊटी₹147170₹134900₹110850
रामेश्वरम₹147170₹134900₹110850
शिवगंगा₹147170₹134900₹110850
तिरुवरुर₹147170₹134900₹110850
त्रिशूर₹146080₹133900₹109560
पांडिचेरी₹147170₹134900₹110850
चित्रदुर्ग₹146080₹133900₹109560
गडग₹146080₹133900₹109560
बागलकोट₹146080₹133900₹109560
मंड्या₹146080₹133900₹109560
भद्रावती₹146080₹133900₹109560
कोलार₹146080₹133900₹109560
तुमकुर₹146080₹133900₹109560
कोल्लम₹146080₹133900₹109560
अलाप्पुझा₹146080₹133900₹109560
कोट्टायम₹146080₹133900₹109560
पलक्कड़₹146080₹133900₹109560
मलप्पुरम₹146080₹133900₹109560
कोझिकोड₹146080₹133900₹109560
कन्नूर₹146080₹133900₹109560
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 21 अक्टूबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सकारात्मक रुख के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मंगलवार को दशहरा के मौके बाजार बंद था, इसलिए पिछले कारोबारी दिन सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये महंगा होकर 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली से पहले सोने की खुदरा मांग और बढ़ सकती है, जिससे कीमतों को सहारा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 400 रुपये बढ़कर 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ये कीमतें सभी करों सहित हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बदलाव के साथ 4,175.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। त्योहारी मांग में सुधार और वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को मजबूती दी।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव?

मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों की ओर से नए सौदे खरीदे जाने के कारण वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 436 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 1,48,354 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,199.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कारोबारियों की ताजा खरीदारी से वायदा कीमतों को समर्थन मिला।

क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स?

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ खुदरा मांग में सुधार हुआ है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के सकारात्मक रुख ने भी घरेलू सोने की कीमतों को सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह सोना तीन महीने से अधिक समय में पहली बार प्रीमियम पर कारोबार करता दिखाई दिया। कीमतों में गिरावट आने से ग्राहकों को आभूषण खरीदने का मौका मिला, जिससे मांग में सुधार हुआ। दिवाली से पहले खुदरा मांग और बढ़ने की उम्मीद है, जो घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन दे सकती है।

ओम्निसाइंस कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विकास गुप्ता के मुताबिक, त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में आमतौर पर सोने की मांग बढ़ती है, जिसका असर कीमतों पर भी दिखाई देता है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव डाल सकती है। उनका अनुमान है कि त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आ सकती है। इसके बाद कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं कम हुई हैं। इससे सोने और चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिल रहा है।

आगे सोने की कीमतों का क्या रहेगा रुख?

बाजार विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों की दिशा मुख्य रूप से तीन कारकों पर निर्भर करेगी। दिवाली और शादी-विवाह के मौसम में खरीदारी बढ़ने से घरेलू कीमतों को समर्थन मिल सकता है। ब्याज दरों को लेकर फैसले और संकेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उतार-चढ़ाव का असर बहुमूल्य धातुओं पर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, त्योहारी मांग में सुधार से सोने की कीमतों को फिलहाल सहारा मिल रहा है। हालांकि, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के कारण आगे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article