अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 'नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए' दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।
प्रौद्योगिकीय प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए जोएल मोक्यर को पुरस्कार दिया गया है। क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए फिलिप एगोन और पीटर होविट को नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय बैंक ने 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ नोबेल की स्मृति में 1968 में इसकी स्थापना की थी।
नोबेल समिति ने इन तीनों को लेकर क्या-क्या कहा?
जोएल मोक्यर
उन्होंने ऐतिहासिक स्रोतों का उपयोग करके सतत आर्थिक विकास के कारणों को समझने का काम किया। उन्होंने यह दिखाया कि नवाचार केवल सफल होने भर से नहीं, बल्कि यह जानने से भी महत्वपूर्ण है कि क्यों यह काम करता है।
औद्योगिक क्रांति से पहले समाज में इस प्रकार की वैज्ञानिक व्याख्याओं की कमी थी, जिससे नई खोजों और आविष्कारों पर निर्माण करना मुश्किल था। उन्होंने यह भी बताया कि समाज को नई सोच और बदलाव के लिए खुला होना चाहिए।
फिलिप एगिओं और पीटर हाउइट
उन्होंने सतत आर्थिक विकास के पीछे की प्रक्रियाओं का अध्ययन किया। 1992 में उन्होंने क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन (सृजनात्मक विनाश) का गणितीय मॉडल तैयार किया, जिसमें बताया गया कि जब कोई नया और बेहतर उत्पाद बाजार में आता है, तो पुराने उत्पाद बेचने वाली कंपनियां पीछे रह जाती हैं। नवाचार सृजनात्मक भी है और विनाशकारी भी, क्योंकि यह पुराने तकनीक या कंपनियों को प्रतिस्पर्धा में पीछे छोड़ देता है।
