नॉलेज

जब एक प्रकाश दिवस दूर पहुंच वॉयजर-1 ने NASA को भेजा संदेश, कहा कुछ ऐसा कि झूम उठे वैज्ञानिक

नासा का 'वॉयेजर-1' (Voyager 1) अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 26 अरब किलोमीटर दूर एक 'लाइट-डे' की दूरी पार करने वाला पहला मानव निर्मित यान बन गया है।

Image

नासा के 'वॉयेजर-1' ने एक प्रकाश दिवस क्रॉस करने के बाद भेजा पहला संदेश (फोटो- NASA)

नासा का वॉयजर-1 (Voyager 1) सैटेलाइट ने एक प्रकाश दिवस की दूसरी पार करने के बाद पहले संदेश धरती पर भेज दिया है। वॉयजर-1 ने एक दिन पहले ही एक प्रकाश दिवस की दूरी को पार किया था, जिसकी जानकारी नासा ने खुद दी थी, लेकिन अब दूरी पर मुहर खुद वॉयजर-1 ने संदेश देकर कर दिया है। । गुरुवार को नासा को यान से भेजा गया रेडियो सिग्नल प्राप्त हुआ, जिसे पृथ्वी तक पहुंचने में ठीक 24 घंटे का समय लगा।

नासा कंट्रोल रूम में जश्न का महौल

AP की रिपोर्ट के अनुसार वॉयजर-1 का ये संदेश जैसे ही नासा के कंट्रोल रूम में पहुंचा, वहां जश्न का माहौल देखने को मिला। कैलिफोर्निया स्थित नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की कंट्रोल टीम को स्पेन के मैड्रिड स्थित डीप स्पेस टेलीस्कोप के माध्यम से यह सिग्नल प्राप्त हुआ। सिग्नल की पुष्टि होते ही उड़ान नियंत्रक निशान कजारियन ने उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घोषणा की, "वॉयजर-1 की एक लाइट-डे की दूरी की पुष्टि हो गई है... वॉयजर-1 अज्ञात ब्रह्मांड में अपनी यात्रा निरंतर जारी रखे हुए है।"

वॉयजर-1 धरती से कितना दूर?

'वॉयजर-1' अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 26 अरब किलोमीटर दूर जा चुका है और ये दूरी हर मिनट बढ़ती ही जा रही है। आप दूरी का अंदाजा इसी बात से लगाइए कि प्रकाश की गति से यात्रा करते हुए इसके रेडियो सिग्नल को पृथ्वी तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लगे हैं। नासा की विज्ञान मिशन प्रमुख निकी फॉक्स ने इस ऐतिहासिक पड़ाव पर कहा, "एक बार फिर वॉयजर रिकॉर्ड तोड़ रहा है, सीमाओं को लांघ रहा है और मानवता को एक नई यात्रा पर ले जा रहा है। वॉयजर मिशन का कोई अंत नहीं है।" इससे पहले बुधवार को ही नासा ने सोशल मीडिया पर सभी को "हैप्पी वॉयजर लाइट-डे... डे!" की शुभकामनाएं दी थीं।

वॉयेजर-1 का लगभग आधी सदी का ऐतिहासिक सफर

वर्ष 1977 में प्रक्षेपित किया गया वॉयेजर-1 और इसका जुड़वां यान वॉयेजर-2 नासा के सबसे लंबे समय तक संचालित होने वाले अंतरिक्ष मिशन हैं। ऊर्जा बचाने के लिए अपने अधिकांश उपकरणों को बंद करने के बावजूद ये दोनों यान लगभग आधी सदी से लगातार महत्वपूर्ण डेटा भेज रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article