Giant Swamp Creature: दुनिया काफी ज्यादा रहस्यमयी है और विज्ञानी लगातार रहस्यों से पर्दा उठाने के काम में जुटे हुए हैं। हाल ही में विज्ञानियों को कई करोड़ साल पुराने रहस्यमयी जीव के अवशेष मिले हैं। जिसको देखकर वह हैरान हैं। यह जीव पृथ्वी पर डायनासोर से भी पहले के बताए जा रहे हैं और इनके विशाल आकार ने कौतुहल पैदा किया है।
विज्ञानियों ने खोजा अनोखा जीव
नामीबिया में विज्ञानियों को एक अनोखे जीव का कंकाल मिला है। इस जीव की खोपड़ी दो फुट लंबी और इसके दांत बेहद खूंखार हैं। विज्ञानियों का मानना है कि यह विशालकाय जीव डायनासोर से बहुत पहले दलदले पानी में रहा करते थे। जिसे गियासिया जेन्या नाम दिया गया है, जो एक सैलामैंडर जैसा टेट्रापॉड था।
कैसे मिला अनोखे जीव को यह नाम?
विज्ञानियों ने अनोखे जीव को गियासिया जेन्या नाम दिया। यह नाम गाई-एस फॉर्मेशन जगह और विज्ञानी जेनी क्लैक के नाम पर रखा गया है। इस जीव की खोज जेनी क्लैक ने की।
खतरनाक शिकारी था गियासिया जेन्या
सैलामैंडर जैसा यह टेट्रापॉड चार करोड़ साल पहले झीलों या दलदले पानी में रहता था। यह अपने समय के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक था। माना जाता है कि यह नुकीले दांतों की मदद से शिकार पर झपट्टा मारता रहा होगा और उसे निगल जाता था। इसकी खोपड़ी दो फुट लंबी थी और सिर देखने में टॉयलेटी सीट की तरह लगता था। इसके जबड़े आपस में जुड़े हुए थे।
विज्ञानियों के मुताबिक, गियासिया जेन्या बहुत बड़े शिकारी थे, लेकिन इनकी रफ्तार काफी धीमी थी। विज्ञानियों ने गियासिया जेन्या नामक इस जीव की खोपड़ी का अध्ययन किया। जिससे उन्हें पता चला कि यह टेट्रापॉड प्रजाति का था और इसमें इंटरलॉकिंग फैंग यानी जहरीले दांत दिखाई दिए। दरअसल, टेट्रापॉड चारों पैरों वाले जीव थे, जो मछली की प्रजाति से ताल्लुक रखते थे।
