Dev Deepawali: धरती पर उतरा स्वर्ग! 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, देव दीपावली की अद्भुत तस्वीरें​

Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा के घाट 11 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। कहीं भव्य गंगा आरती हुई तो कहीं ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। देखिए काशी की देव दीपावली की खूबसूरत तस्वीरें।

Authored by: Piyush KumarUpdated Nov 24 2026, 23:21 IST
​11 लाख दीयों से रोशन हुए काशी के घाट​Image Credit : TNN01 / 08

​11 लाख दीयों से रोशन हुए काशी के घाट​

गंगा के घाटों पर लाखों दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरी काशी जगमगा उठी। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।

​​दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती​Image Credit : TNN02 / 08

​​दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती​

दशाश्वमेध घाट पर 21 पंडितों और 42 देव कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती की। घाट को 51 हजार दीयों और फूलों से सजाया गया।

​​2,100 ड्रोन से आसमान में दिखी काशी की छटा​Image Credit : TNN03 / 08

​​2,100 ड्रोन से आसमान में दिखी काशी की छटा​

देव दीपावली पर 2,100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान शिव, मां गंगा और काशी की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी आकृतियां दिखाई गईं।

लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने बढ़ाई रौनक​Image Credit : TNN04 / 08

लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने बढ़ाई रौनक​

दीयों की रोशनी के साथ 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी ने उत्सव को और भव्य बना दिया।

​शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि​Image Credit : TNN05 / 08

​शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि​

देव दीपावली के आयोजन में देश के वीर जवानों को याद किया गया। अमर जवान ज्योति की 20 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई और चार शहीद जवानों के परिवारों को 'भागीरथ शौर्य सम्मान' से सम्मानित किया गया।

​​अनूप जलोटा समेत कलाकारों ने बांधा समां​Image Credit : TNN06 / 08

​​अनूप जलोटा समेत कलाकारों ने बांधा समां​

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पद्मश्री अनूप जलोटा समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाटों पर उत्सव का माहौल बना दिया।

​​श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के खास इंतजाम​Image Credit : TNN07 / 08

​​श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के खास इंतजाम​

देव दीपावली देखने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की वॉटर एंबुलेंस तैनात की गई।

​क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?​Image Credit : TNN08 / 08

​क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?​

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण इसे देव दीपावली यानी देवताओं की दिवाली कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!