वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी से तोड़ दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vaibhav Sooryavanhi All Record: हर खिलाड़ी के करियर में एक दिन ऐसा आता है जो उसे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचा देता है जिसे कोई भूल नहीं सकता। वैभव सूर्यवंशी के लिए 24 नवंबर का दिन वैसा ही था। उन्होंने यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली जिस पर यकीन करना असंभव सा लगता है। यही कारण है कि वीरेंद्र सहवाग और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी भी इसे वीडियो गेम सरीखे पारी बता रहे हैं। वैभव ने 204 रन की अपनी पारी में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। चलिए एक-एक कर हम उसके बारे में जानते हैं।

Authored by: Sameer ThakurUpdated Nov 24 2026, 23:52 IST
वैभव की वीडियो गेम वाली पारीImage Credit : BCCI01 / 07

वैभव की वीडियो गेम वाली पारी

यूएई ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का वह अवतार दुनिया ने देखा जिसकी कल्पना लोग वीडियो गेम में भी नहीं करते। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी का आलम यह रहा कि इंडिया ए ने पलक झपकते केवल 12.2 ओवर में 250 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव ने इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एक-कर विस्तार से इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

1. लिस्ट ए का सबसे तेज दोहरा शतकImage Credit : BCCI02 / 07

1. लिस्ट ए का सबसे तेज दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद में 7 चौके और 28 छक्के की मदद से दोहरा शतक जड़ा। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने न्यूजीलैंड के चाड बोव्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंद में दोहरा शतक लगाया था। सूर्यवंशी ने उनकी तुलना में 51 गेंदें कम खेलीं।​

2. लिस्ट ए का सबसे तेज शतक का रिकॉर्डImage Credit : BCCI03 / 07

2. लिस्ट ए का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले वैभव ने केवल 28 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। ​उन्होंने 28 गेंद में शतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा। मैकगर्क ने 2023 में 29 गेंद में शतक लगाया था।​

3. सबसे तेज 150 रन की पारी Image Credit : BCCI04 / 07

3. सबसे तेज 150 रन की पारी

28 गेंद में शतक पूरा करने वाले वैभव ने 100 से 150 का सफर केवल 12 गेंद में पूरा कर लिया। उन्होंने 40 गेंद में 150 रन बनाया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्केImage Credit : BCCI05 / 07

4. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव ने 53 गेंद में से 35 गेंद में बाउंड्री लगाई। उन्होंने 7 चौके के अलावा 28 छक्के जड़े। किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में यह किसी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। उन्होंने तन्मय अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अरुणाचल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 26 छक्के जड़े थे।​

5. सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्डImage Credit : BCCI06 / 07

5. सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने ​384.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जो लिस्ट ए में सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डिविलियर्स ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 338.63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। ​

भारत की ऐतिहासिक जीतImage Credit : BCCI07 / 07

भारत की ऐतिहासिक जीत

वैभव सूर्यवंशी की इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 250 रन का लक्ष्य 12.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 प्लस रन के टारगेट का रिकॉर्ड है। इस जीत के साथ ही इंडिया ए ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!