नॉलेज

इस अनोखे पक्षी का पसंदीदा खाना है जहरीला सांप! पलक झपकते ही कर देता है काम तमाम

Roadrunner Bird: कोयल की प्रजाति का एक पक्षी ऐसा है, जो सांपों का शिकार करने से भी नहीं कतराता है और अपनी फुर्ती की बदौलत सांपों का चंद सेकंड में ही काम तमाम कर देता है। नुकीली चोच उनका सबसे बड़ा हथियार है जिससे वह सांपों पर हमला करता है तो चलिए गर्म और शुष्क जलवायु में पाए जाने वाले रोडरनर पक्षी से जुड़ी कुछ रोचक बातें जान लेते हैं।

Image

रोडरनर पक्षी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रोडरनर को उड़ना पसंद नहीं है, वह दौड़ने में यकीन रखते हैं।
  • रोडरनर मासांहारी पक्षी होते हैं, जिन्हें शिकार करना बेहद पसंह है।
  • रोडरनर की दो प्रजातियां हैं और यह खुद कोयल की प्रजाति से ताल्लुक रखते हैं।

Roadrunner Bird: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक अनोखे पशु-पक्षी मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। इन्हीं में से एक पक्षी ऐसा भी है, जो जहरीले सांपों को खाना पसंद करता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ जहरीले सांपों को ही खाता है। मासांहारी पक्षी होने की वजह से यह सांपों के साथ ही छोटे जानवरों, छिपकलियों, बिच्छुओं, खरगोश, चूहों और टिड्डयों का शिकार भी करते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रोडरनर पक्षी की।

सांप का चंद सेकंड में काम तमाम

रोडरनर पक्षी बिल्कुल अपने नाम की तरह तेज गति से दौड़ने की क्षमता रखते हैं। यह 30-35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं जिसकी बदौलत यह शिकारियों की चंगुल से भाग निकलते हैं और पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर सकते हैं। रोडरनगर एक से डेढ़ मीटर लंबे सांप को चंद सेकंड में ही मौत की नींद सुला देते हैं। जी, हां! इनके भीतर जहरीले सांपों को मारने की क्षमता होती है।

Roadrunner_Bird

रोडरनर पक्षी

कहां पाए जाते हैं रोडरनर पक्षी?

आमतौर पर रोडरनर पक्षी सेंट्रल अमेरिका और मेक्सिको में पाए जाते हैं। यह गर्म और शुष्क जलवायु को पसंद करते हैं। इसी वजह से अक्सर रेगिस्तान, झाड़ीदार इलाकों और खुले जंगलों में देखे जा सकते हैं। यूं तो रोडरनर पक्षी के भीतर उड़ने की कला होती है, लेकिन यह अन्य पक्षियों की तरह उड़ने में माहिर नहीं होते हैं और ज्यादा दूरी तक उड़ान नहीं भर सकते हैं। इसीलिए यह छोटी दूरी की उड़ान के अलावा खतरों से बचने के लिए दौड़ लगाते हैं।

कोयल की तरह लगते हैं रोडरनर

रोडरनर हूबहू कोयल की तरह तो नहीं दिखाई देते, लेकिन यह कोयल की प्रजाति के ही हैं। दुनियाभर में रोडरनर की दो प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें ग्रेटर रोडरनर और लेसर रोडरनर शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article