Sawal Public Ka: बीजेपी का पैसा..देश का मुसलमान 'बिक' गया? दंगे पर हिंदुओं को कसूरवार बताने वाले EXPOSED!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 09:18 PM IST

Digvijay Singh on Muslims: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के‌ लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है।

Digvijay Singh on Muslims: इस देश के मुसलमानों को विक्टिम बताने की राजनीति आखिर कहां तक जाएगी ?10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खरगोन समेत देश के कई शहरों में रामनवमी यात्रा पर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी पर सवाल उठे, तो दलील दी गई कि मुसलमानों को भड़काया गया..क्यों उनके इलाके से शोभायात्रा निकली। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब एक नई थ्योरी लेकर आए हैं। दिग्विजय सिंह ने क्या कहा, वो हम आपको बता रहे हैं-

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

 दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं बोलता हूं तो मेरे ऊपर केस लग जाता है। झूठा केस लग गया मुझपर। बात ये है कि कांग्रेस ने अमन, चैन, शांति के लिए अपील की या नहीं की? दूसरा, मेरे पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं, मैंने इसकी जांच नहीं की है, कि कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं भाजपा के लोग। ये मेरे पास फैक्ट्स  नहीं आए हैं। मैं उसे चेक कर रहा हूं, मैं इसीलिए आरोप  नहीं लगा रहा हूं, लेकिन जो जानकारी आ रही है  वो मैं बता रहा हूं आपको। इसे मैं चेक करूंगा।'

जब दिग्गी को डिलीट करना पड़ा था ट्वीट

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों को मोहरा मानने की राजनीति हद लांघ चुकी है ? क्या मुस्लिम विक्टिम कार्ड का खामियाजा खुद मुसलमान उठा रहे हैं? ये वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने खरगोन दंगे के फौरन बाद एक फेक ट्वीट किया था। उनका ट्वीट ये बता रहा था कि यात्रा में शामिल हिंदू एक मस्जिद पर भगवा लहरा रहे थे। जबकि उस फोटो का खरगोन की घटना से कोई संबंध नहीं था। बाद में दिग्विजय सिंह को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा था।।

विपक्ष के बड़े नेताओं ने नहीं दिया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा है कि उनकी सरकार सबका साथ..सबका विकास में यकीन करती है। लेकिन विपक्ष बार-बार मोदी सरकार को मुसलमानों के नाम पर घेरने में लगा है। जब इस महीने देश के कई शहरों में हिंदू यात्राओं में सांप्रदायिक तनाव फैला तो विपक्ष को मौका मिल गया। हिंदू यात्राओं पर पत्थरबाजी के पीछे की ये दोनों दलीलें, क्या मुसलमानों को ही कटघरे में खड़ा नहीं करती हैं? लेकिन दिग्विजय सिंह की राजनीति क्या है, वही जानें। पत्थरबाजी पर अपने बयान पर उन्होंने कोई सफाई नहीं दी है। और न ही कांग्रेस..और न ही विपक्ष के बड़े नेताओं की तरफ से इस पर कोई बयान आया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!