बच्चे ने अखिलेश को बताया था राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ ने कहा- दोनों में ज्यादा अंतर नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 03:29 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा अंतर नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल में ज्यादा अंतर नहीं है। राहुल देश के बाहर भारत की बुराई करते हैं और अखिलेश यूपी की बुराई यूपी के बाहर करते हैं।

दरअसल, योगी आदित्यनाथ उस वाक्ये का जिक्र कर रहे थे जो अखिलेश यादव ने सदन में कहा था। अखिलेश ने कहा कि मैं हमेशा स्कूल में जाता हूं, एक स्कूल में मैं गया और एक बच्चे से मैंने पूछा कि क्या मुझे पहचान लिया तो उसने कहा कि हां पहचान लिया। मैंने कहा कि मैं कौन हूं तो उसने कहा कि राहुल गांधी हूं।

इसी का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि आप दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है। राहुल देश के बाहर जाकर बुराई करते हैं और आप यूपी की बुराई यूपी के बाहर करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!