'गाली' कॉल पर टीम Sanjay Raut का दावा- ऑडियो में आवाज संजय राउत की नहीं, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 11:39 AM IST

Sanjay Raut Audio: धमकी वाले ऑडियो पर संजय राउत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनकी टीम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Shiv Sena सांसद Sanjay Raut के वायरल ऑडियो (Viral Audio) को लेकर Raut टीम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उनका कहना है कि 'Audio में आवाज Sanjay Raut की नहीं है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे'। वहीं दूसरी तरफ महिला का दावा है कि वो आवाज Sanjay Raut की है। टाइम्स नाउ नवभारत के पास संजय राउत की कथित ऑडियो क्लिप है जिसमें महिला ने प्रॉपर्टी के लिए भद्दी गालियां देने और दस्तावेज उनके नाम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

ऑडियो वायरल

इस फोन कॉल में राउत कथित तौर पर महिला को धमकाते सुनाई दे रहे हैं। इस धमकी भरे कांड को बीते 14 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अब तक राउत ने खुद अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राउत ने इस ऑडियो में क्या कहा है, उस बातचीत का पूरा विवरण हम आपको यहां दे रहे हैं, जानिए राउत और महिला की कथित बातचीत के अंश-

संजय राउत-  !@#$%^&   !@#$%^&  (गाली)  फोन रख

महिला- क्यों ?

संजय राउत-    !@#$%^&  फोन रख शानपट्टी मत कर

महिला- क्यों, ऐसा क्यों ?

संजय राउत- अबे चुप बैठ  !@#$%^&  !@#$%^&  मेरे को सिखाएगी तू !@#$%^&   इसलिये मेरे को सिखाएगी, तू क्या समझती है मेरे को? मेरे से पंगा मत ले, फिर से बता रहा हूं, ये रिकॉर्ड करके रख।

महिला-  मैं आपसे बात करने  के लिए इंट्रेस्टेड नहीं हूं

संजय राउत-  ये रिकॉर्ड कर और पुलिस में लेकर जाना

महिला- मैं तुम्हारे जैसी नहीं हूं

संजय राउत- चल बे !@#$%^&    झूठ कहती है मुझसे ? मेरा कॉलर पकड़ेगी तू ? #$%^&  औकात है क्या तुम्हारी  !@#$%^&            

महिला- हैं ?

संजय राउत-  चल बे निकल   !@#$%^&  औकात क्या है तेरी ! तू रुक कुछ दिन, मैं दिखाता हूं.
महिला-  मुझे आपका प्लान पता है 

संजय राउत-  मैं तुझे तेरी औकात दिखाता हूं, तू रुक कुछ दिन 

महिला-  मुझे आपका प्लान पता है ((बैकग्राउंड में हॉर्न की आवाज))

संजय राउत-  तू चुप  !@#$%^&  

महिला-  जा, जो करना है वो कर लो

संजय राउत- चुप   !@#$%^& !@#$%^&  मेरे को जमीन के कागज ट्रांसफर करेगी, या तो पेपर सुजीत के नाम ट्रांसफर करो या मेरे नाम, चल हट

70 सेकेंड की क्लिप वायरल

दरअसल शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है...एक ऑडियो क्लिप TIMES NOW नवभारत के पास है, दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो क्लिप में संजय राउत एक महिला को गाली देते हुए धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी को लेकर वो महिला को धमका रहे हैं..  हालांकि, TIMES NOW नवभारत इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये ऑडियो क्लिप 70 सेकेंड की है... आरोप है कि इसमें संजय राउत ने महिला को करीब 27 बार गाली और धमकी भी दी है... पीड़ित महिला ने इसको लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है..महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि ऑडियो क्लिप के जांच के बाद कार्रवाई होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!