Kashmir में Target Killing को लेकर प्रशासन की Advisory, स्टिकी बम के जरिए हमला कर सकते हैं आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 10:03 AM IST

जम्म कश्मीर में लगातार हो रही Target Killing के बाद प्रशासन ने अब एक और एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि आतंकि स्टिकी बम से लोगों को निशाना बना सकते हैं। हायब्रिड आतंकी आम लोगों को निशाना बना सकते हैं।

Jammu Kashmir में हो रहे Target Killing को देखते हुए। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक Advisory की है। एडवाइजरी यह है कि आतंकवादी आम नागरिकों को निशाना बना सकते हैं और ग्रेनेड धमाके के अलावा, IED, स्टिकी बम का के इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है आतंकी ग्रेनेड धमाका करने की भी साजिश कर रहे हैं। इसके अलावा एडवाइजरी में और भी बहुत से अहम बाते कही गई है। जिसमें प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-

  • आतंकवादी सीमा पार से ड्रोन से गोला-बारूद भेजे जा सकते हैं
  • आतंकियों की घुसपैठ हो सकती है, सुरंग के जरिए घुसपैठ कर सकते हैं
  • साथ ही आतंकी फिदायीन हमला भी कर सकते हैं।
  • सेना की गाड़ियों को निशाना बना सकते है।
  • नागरिकों के वाहनों को उड़ा सकते हैं, स्टिकी बम के इस्तेमाल की आशंका

एलजी का फैसला

वहीं कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर अहम खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 177 टीचरों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर कर दिया है। घाटी में आम लोगों निशाना बना रहे आतंकियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने ये बड़ा फैसला किया है। कई जगह पर पलायन की भी खबर आई थी।

आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखता था...वहीं कल से जारी इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक भी जख्मी हुआ है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि वहां पर कुछ और आतंकी अभी छिपे हो सकते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!