गोवा पहला राज्य, जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड फॉलो किया, IEC 2022 में बोले CM प्रमोद सावंत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 05:30 PM IST

IEC 2022 : टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2022 में  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि डबल इंजन की सरकार की वजह से गोवा में लगातार विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोवा पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड को फॉलो किया।

India Economic Conclave 2022 : टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2022  में गोवा के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता प्रमोद सावंत ने शिरकत की। दूसरी बार सत्ता में लौटने पर उन्होंने कहा कि यह मोदी जी के आशीर्वाद से हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए हमने काम किया। सभी के लिए बिजली, पानी, घर पर काम शुरू किया। हर घर नल देने वाला गोवा पहला राज्य है। हर किसी को घर हो इसके लिए काम किया। न केवल सीनियर सिटिजन बल्कि महिलाओं के अकाउंट में 500 रुपए डाले। 

100 फीसदी लोगों का हुआ टीकाकरण

न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर उन्होंने कहा कि एनआईटी और आईआईटी पर हम काम कर रहे हैं। आईआईटी के लिए हम जमीन दे रहे हैं।  स्टार्टअप पर सीएम ने कहा कि पहले गोवा फार्मा इंडस्ट्री के लिए जाना जाता था। लेकिन 10 साल में इसके लिए बहुत से काम किया गया है। प्रधानमंत्री कौशल योजना से लोगों को फायदा हुआ। पहली बार प्रधानमंत्री ने पंचायत के लोगों से डायरेक्ट बात की। 100 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण किया गया। 

हम लोगों को पारदर्शी सरकार देंगे

गोवा पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड को फोलो किया। यहां हिंदू, मुस्लिम, ईसाई के लिए समान कानून है। लड़के लड़कियों के लिए समान काननू है।  साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग स्किलिंग जॉब करना चाहते हैं। यहां जो भी इंडस्ट्री आती हैं। इसको जगह दी जाती है। इलेक्ट्रॉनिक मन्युफैक्चरिंग कलस्टर, आईटी कलस्टर  बनाया गया है। भष्टाचार पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को पारदर्शी सरकार देंगे। डबल इंजन सरकार की वजह से गोवा का और विकास होगा। मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से काफी टूरिस्ट आएंगे। इसका फायदा महाराष्ट्र को भी होगा। पिछले 50 साल में जो नहीं हुआ वह गोवा में पिछले 8 साल में हुआ। यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से हुआ। जो वादे हमने लोगों से किया था उसमें से अधिकतम पूरा किया गया। पंचायत के लोगों के लिए भी काम हुआ। प्रमोद सावंत हाल ही में लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। 

End of Article