Expansion of Maharashtra government : महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का विस्तार जल्द हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस विस्तार में भारतीय जनता पार्टी से 9 विधायकों एवं शिंदे गुट से चार विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक भाजपा से जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है उनके नाम हैं- चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, बाबनराव लोनिकर, सुधीर मुंगटिवार, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे और अमित साटम। जबकि शिंदे गुट से गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, उदय सामंत और संदीपन भुमरे का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। शिवसेना किसकी है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है, शिंदे सरकार कोर्ट के फैसले का इंतजार भी कर रही है।
सात जुलाई को दिल्ली जाएंगे एकनाथ शिंदे
बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे सात जुलाई को दिल्ली जाएंगे और कैबिनेट के भावी विस्तार को लेकर भाजपा आलाकमान के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को गृह एवं वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिल सकते हैं। सीएम शिंदे अपने पास निकाय विभाग अपने पास रखना चाहेंगे। उद्धव सरकार के समय यह विभाग शिंदे ही संभालते थे, ऐसे में वह इस विभाग को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। इसके अलावा दूसरे अन्य मंत्रालय शिंदे गुट को मिल सकता है।
महराष्ट्र सरकार की जल्द बदलेगी सूरत, BJP से 9 और शिंदे गुट से 4 विधायक बनेंगे मंत्री
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 4, 2022, 11:36 AM IST
Maharashtra News : बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे सात जुलाई को दिल्ली जाएंगे और कैबिनेट के भावी विस्तार को लेकर भाजपा आलाकमान के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को गृह एवं वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिल सकते हैं।
End of Article
