PM मोदी पर कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने दिया विवादित बयान, BJP ने दर्ज कराया केस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 02:47 PM IST

Congress leader Sheikh Hussain: कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान दिया है। हुसैन ने पीएम मोदी की मौत का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि 'पूरा महाराष्ट्र राहुल गांधी के पीछे खड़ा है, अगर उन्हें कुछ हो गया तो इस देश में अंगार लग जाएगी।'

Sheikh Hussain: कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान दिया है। हुसैन ने अपने बयान में पीएम मोदी की मौत का जिक्र किया है। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेस नेता ने कहा कि 'पूरा महाराष्ट्र राहुल गांधी के पीछे खड़ा है, अगर उन्हें कुछ हो गया तो इस देश में अंगार लग जाएगी। यह देश बर्बाद हो जाएगा। लोगों ने देश का विकास करने के लिए नरेंद्र मोदी को पीएम चुना है। 70 साल में कांग्रेस ने जो किया है उसी का नाम बेचकर तुम देश चला रहे हो।' कांग्रेस नेता के इस बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केस दर्ज करा दिया है। कांग्रेस नेता का यह बयान दो दिन पुराना है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र में भाजपा के नेता राम कदम ने कहा कि जिस भाषा का उन्होंने उपयोग किया है यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। दो दिन बीत गए हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कदम ने पूछा कि महाराष्ट्र सरकार इस बयान के लिए कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?  

End of Article