Bihar Election: चुनावी रैली में तेजस्वी पर फेंकी गई चप्पल, मचा हंगामा-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2020, 09:59 PM IST

बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव औरंगाबाद प्रचार करने पहुंचे थे वो मंच पर बैठे ही थे कि उन पर किसी ने चप्पल फेंक दी, इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

तेजस्वी यादव बिहार में घूम घूमकर प्रचार कर रहे हैं इसी क्रम में वो औरंगाबाद के बभंडी में प्रत्याशी राजेश का प्रचार करने पहुंचे थे वहां पर उनका भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ आई हुई थी कि वहां पर एक घटना पेश आई, चुनावी सभा में उस समय अफरातफरी मच गई जब मंच पर बैठे तेजस्वी यादव पर एक दिव्यांग युवक ने दो बार चप्पल फेंकी,इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें चप्पल आते हुए साफ दिख रही है।

यहां पर उनके साथ भीड़ में से एक शख्स ने बदतमीजी कर दी तेजस्वी मंच पर जाकर बैठे और अपने कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे उसी दौरान किसी ने उनकी तरफ चप्पल उछाल दी यह चप्पल तेजस्वी के पास से निकल गई वहीं इसके बाद दूसरी चप्पल फिर उछाली गई जो तेजस्वी के शरीर को छू गई इस घटना के बाद सभा में हंगामा मच गया।

इस घटना के बाद इसे अंजाम देने वाले शख्स को ढूंढा जाने लगा तो मौके पर दिव्यांग युवक सामने आया जिसने गुस्से में आकर तेजस्वी पर चप्पल फेंकी, बाद में किसी तरह उसे शांत कराया गया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में इस समय सभी पार्टियां सभाएं कर रही है और सभी दलों के नामी प्रचारकों के बिहार पहुंचने का सिलसिला लगातार है, इसी क्रम में तेजस्वी यादव की औरंगाबाद में रैली थी जहां ये घटना सामने आई है।  

End of Article