देश

Uttarakhand: टिहरी के खेतों में CM ने चलाया पावर वीडर, लोगों से मिल जाना सरकारी योजनाओं का हाल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 27, 2023, 10:40 AM IST

सीएम ने संवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम तौर पर रैलियां करते, भाषण देते और राजनीति करते दिख जाते हैं, पर हाल ही में वह बड़े ही सरल अंदाज में नजर आए। दरअसल, वह रविवार (27 फरवरी, 2023) को टिहरी की पगडंडियों में तिवाड़ गांव की सैर पर थे। सुबह-सवेरे भ्रमण पर निकले सीएम ने होमस्टे में इस दौरान पावर वीडर यानी कि आधुनिक कृषि यंत्र से खुद खेतों की जुताई भी की।

भ्रमण के बीच धामी ने गांव में विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण भी किया और गांव वालों की तारीफ की। उन्होंने इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। सीएम ने संवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

सीएम धामी बोले- विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे। सभी अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार और आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article