देश

बैकफुट पर आए ट्रंप? 'भारत पर घटा सकते हैं टैरिफ'; मुख्य सलाहकार बोले- 10-15 फीसद हो सकता है शुल्क

Trump Tariffs: देश के मुख्य सलाहकार ने गुरुवार को ट्रंप टैरिफ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर दंडात्मक आयात शुल्क को हटा सकता है और पारस्परिक शुल्क में भी कटौती कर सकता है। नागेश्वरन ने कहा कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर दंडात्मक आयात शुल्क हटा सकता है और पारस्परिक शुल्क को मौजूद 25 फीसदी से घटाकर 10-15 फीसदी कर सकता है।

Image

ट्रंप टैरिफ हो सकता है कम (फाइल फोटो)

Photo : AP

Trump Tariffs: देश के मुख्य सलाहकार ने गुरुवार को ट्रंप टैरिफ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर दंडात्मक आयात शुल्क को हटा सकता है और पारस्परिक शुल्क में भी कटौती कर सकता है।

ट्रंप टैरिफ हो सकता है कम

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, नागेश्वरन ने कहा कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर दंडात्मक आयात शुल्क हटा सकता है और पारस्परिक शुल्क को मौजूद 25 फीसदी से घटाकर 10-15 फीसदी कर सकता है। उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि अगले कुछ महीनों में, कम से कम 25 फीसदी के अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क का समाधान देखने को मिलेगा।''

नागेश्वरन ने कहा कि यह भी हो सकता है कि पारस्परिक शुल्क उस स्तर तक कम हो जाए जिसका हम पहले अनुमान लगा रहे थे कि यह 10 से 15 फीसदी के बीच होगा।

सनद रहे कि अमेरिका ने किसानों सहित भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी पारस्परिक टैरिफ और 25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ लगाया हुआ है। इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदी की दुहाई दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत रूसी तेल का आयात करता है इसलिए उस पर दंडात्मक टैरिफ लगाया गया। हालांकि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका को दो टूक जबाव देते हुए साफ कर दिया था कि वह किसानों के हितों से समझौता नहीं करने वाली है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article