देश

'भारत अपना कीमती समय कर रहा बर्बाद', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- US जैसे देश हमसे कहीं ज्यादा मुश्किल में

​Columbia University Program: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं अधिक मुश्किल स्थिति में हैं। हमारी लागत कम है। हमारी संख्या बहुत अधिक है।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल (फोटो साभार: @Congress)

Photo : Twitter

Columbia University Program: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि भारत अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा कि अगर अगले पांच से 10 वर्षों तक यही स्थिति बनी रही तो देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है।

'भारतीय कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश भारत की तुलना में कहीं अधिक गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि भारत की लागत कम है, उसकी आबादी बड़ी है और यहां के लोग कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ''पूरे सम्मान के साथ कहूं तो अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं अधिक मुश्किल स्थिति में हैं। हमारी लागत कम है। हमारी संख्या बहुत अधिक है और हम कहीं अधिक कष्ट सहन कर सकते हैं। भारत के लोग गंभीर मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। इसी तरह की क्षमता किसी चीज के निर्माण के लिए जरूरी होती है। इसलिए मैं भारत को लेकर बेहद आशावादी हूं।''

राहुल ने भारत को लेकर जताई चिंता

साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि देश समय बर्बाद कर रहा है और यदि अगले पांच या दस वर्ष तक ऐसा ही चलता रहा तो भारत गंभीर मुश्किल में पड़ सकता है। राहुल गांधी ने भारत की प्राथमिकता अपनी घरेलू आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के सामने कृषि को लाभकारी बनाने, देश में उत्पादन शुरू करने, मजबूत विनिर्माण क्षेत्र विकसित करने और ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करने जैसी बुनियादी चुनौतियां हैं, जो कुशल, प्रभावी और आम लोगों की पहुंच में हो। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि ये देश के लिए कहीं अधिक बड़े और व्यापक सवाल हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article