शहर

6 महीने और नहीं होंगे यूपी में प्रधानी के चुनाव, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट की मंजूरी

यूपी में लंबित पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योगी कैबिनेट ने इस बारे में बड़ा फैसला लेते हुए ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल को 6 महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Image

यूपी पंचायत चुनाव 2026 का लेटेस्ट अपडेट (फोटो-Gemini)

उत्तर प्रदेश में प्रधानी लड़ने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। प्रदेश की योगी कैबिनेट ने इस बारे में बड़ा फैसला लेते हुए ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी भी दे दी है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव अब अगले साल यानी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद मई महीने में कराए जा सकते हैं।

क्यों लिया जा रहा है अध्यादेश का सहारा?

राज्य की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल मई 2026 में ही पूरा हो चुका है। उस समय वोटर लिस्ट और ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण सरकार ने चुनाव कराने के बजाय मौजूदा प्रधानों को ही 6 महीने के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया था। अब प्रशासकों का यह अतिरिक्त कार्यकाल भी नवंबर में समाप्त हो रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने एक बार फिर इस कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कानूनी अड़चनों से बचने और प्रशासकों की समय-सीमा को अगले 6 महीने के लिए और बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग ने अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इस अध्यादेश को आगामी शीतकालीन सत्र में विधानसभा से पारित कराया जाएगा।

यूपी में कितनी ग्राम पंचायतें

यूपी में करीब 57691 ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, 826 ब्लॉक के प्रमुख, 3200 जिला पंचायत सदस्य और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। अभी ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मई-2026 तक है। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल जुलाई-2026 के पहले सप्ताह में खत्म हो गया था।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article