एजुकेशन

Odisha School Closed: ओडिशा में चक्रवात 'अकवान' का खतरा, 6 जिलों में 3 दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Odisha School Closed: ओडिशा में संभावित चक्रवात 'अकवान' को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट पर है। खतरे की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा 6 संवेदनशील जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को आगामी तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Image

Odisha School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

Odisha School Closed: बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफानों का खतरा तटीय राज्यों पर हमेशा से ही मंडराता रहा है। इसी बीच, ओडिशा में संभावित चक्रवात 'अकवान' (Cyclonic Storm "Akvan") के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विशेष राहत आयुक्त (Special Relief Commissioner) कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके आदेश के तहत राज्य के छह संवेदनशील जिलों में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक बंद रखने की घोषणा की गई है। चक्रवात को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

किन जिलों में रहेगा अवकाश?

ओडिशा सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, चक्रवात 'अकवान' (Cyclone Akvan) के प्रभाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले छह जिलों में यह पाबंदी लागू की गई है।

1गंजम (Ganjam)
2गजपति (Gajapati)
3पुरी (Puri)
4जगतसिंहपुर (Jagatsinghpur)
5केंद्रपाड़ा (Kendrapara)
6कंधमाल (Kandhamal)

ऊपर दिए गए सभी जिलों में 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक यानी तीन दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रशासन के अन्य निर्देश और आगे की स्थिति

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि इन छह जिलों के जिला कलेक्टर स्थानीय मौसम और हालातों की समीक्षा करेंगे। यदि 21 नवंबर के बाद भी खतरा टलता नहीं है, तो वे स्थिति के अनुसार छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही जिन जिलों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, वहां के जिला कलेक्टरों को भी स्थानीय मौसम पर लगातार नजर रखने और अपने-अपने जिलों में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने पर सूझबूझ से निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article