देश

आखिरकार जेल से बाहर आए आजम खान, अखिलेश यादव बोले- सत्य की हुई जीत, आगे भी मिलेगा न्याय

Azam Khan Released: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खाम आखिरकार जेल से बाहर आए। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 17 नवंबर को धन शोधन के एक मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी।

Image

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Azam Khan Released: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खाम बुधवार की शाम आखिरकार जेल से बाहर आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आजम खान गाजियाबाद की डासना जिला जेल से अंतरिम ज़मानत पर रिहा हो गए।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 17 नवंबर को धन शोधन के एक मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा था कि ईडी ने खान को हिरासत में लेते समय गिरफ्तारी के लिखित आधार उपलब्ध नहीं कराए थे।

'सत्य की हुई जीत'

आजम खान की रिहाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कहा, ''सच्चाई की जीत हुई है और हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। भविष्य में भी उन्हें न्याय मिलेगा।''

ED ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

ईडी ने धनशोधन मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस मामले को बुधवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया गया

ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आग्रह किया। इस पर पीठ ने कहा, ''कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए।'' पीठ ने कहा कि याचिका को 19 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article