देश

'किसी का गढ़ गड़बड़ा गया...', गोरखपुर में उमड़े जनसैलाब को देख अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज

UP Elections: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में उमड़ी भीड़ को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को 'नौ बटे निल' कर देगी।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो साभार: @yadavakhilesh)

Photo : Twitter

UP Elections: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखपुर में उमड़ी भीड़ को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को 'नौ बटे निल' कर देगी।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें तेज कर दीं। इसी कड़ी में अखिलेख यादव ने गोरखपुर एयरपोर्ट से 'पीडीए के रथ' पर सवार होकर रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ मौजूद रही।

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भाजपा को घेरते हुए 'भाजपा_का_गढ़_गड़बड़ाया' हैशटैग के साथ एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ''गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है! इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को 'नौ बटे निल' कर देगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट 'पीडीए' का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा। गोरखपुर की ये पुकार, अहंकार की होगी हार।''

अखिलेश इतने में ही नहीं रुके। उन्होंने 'एक्स' पर भीड़ का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को देखा जा सकता है। इस दौरान, अखिलेश यादव ने नारा दिया- पीडीए की यही पुकार, इस बार अपनी सरकार।

बुलडोजर से हुआ जोरदार स्वागत

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को क्रेन की मदद से माला पहनाई और बुलडोजर पर चढ़कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान, क्रेन की मदद से पोस्टर भी लहराए गए। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने अखिलेश राज में मिले लैपटॉप भी दिखाए।

UP में दौड़ रहा अखिलेश का PDA रथ

सनद रहे कि अखिलेश यादव का पीडीए रथ पहली बार 24 सितंबर को लखनऊ से रायबरेली की यात्रा के दौरान नजर आया। इस रख पर 'PDA ही परिवर्तन लाएगा' जैसे नारे लिखे हैं। तब से यह सपा के 2027 अभियान का प्रतीक बन गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article