देश

पीएम मोदी के किस बयान पर भड़के विपक्षी नेता? जानें क्या है पूरा विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 07:24 AM IST

Uddhav Vs Modi: विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'INDIA' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे भड़क गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए उद्धव ने कहा कि गठबंधन में वे शामिल हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करते हैं।

Image

उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया पलटवार।

Opposition Vs PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर तेज हो चुका है। राजनीतिक खेमे में मोदी सरकार से मुकाबला करने के मकसद से विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) नाम का गठबंधन बनाया। भाजपा और उसके साथी दलों ने इंडिया को कोसना शुरू किया, तो वार-पलटवार का दौर छिड़ गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी पर विपक्षी नेता भड़क उठे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को जवाब दिया है।

उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया पलटवार

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने विपक्ष के गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने को लेकर उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निशाना साधे जाने को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में वे दल शामिल हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करती हैं।

पीएम मोदी के किस बयान पर भड़के विपक्षी नेता?

उन्होंने कहा, 'जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। क्या आप उनसे 'इंडिया' के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में मिलते हैं?' वह प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष के गठबंधन की आलोचना का हवाला दे रहे थे, जिसमें मोदी ने विपक्षी गठबंधन का नाम 'ईस्ट इंडिया कंपनी' और 'इंडियन मुजाहिदीन' से मिलता-जुलता होने के लिए उसपर निशाना साधा था और कहा था कि सिर्फ देश का नाम इस्तेमाल करने से लोग गुमराह नहीं होंगे।

दल बदलुओं की पार्टी बन गई है भाजपा- ठाकरे

अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए, ठाकरे ने कहा कि भाजपा "अयाराम" (दल बदलुओं) की पार्टी बन गई है और वह अब "अयाराम मंदिर" का निर्माण करेगी। उन्होंने उस मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से कहा है कि वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएं।

"औरंगजेब की औलाद" टिप्पणी पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'यदि आपमें हिम्मत है, तो मणिपुर में उन महिलाओं से राखी बंधवाएं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर घुमाया गया था और बिलकिस बानो (2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगे की सामूहिक बलात्कार पीड़िता) से भी राखी बंधवाएं।' उन्होंने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर उनकी कथित "औरंगजेब की औलाद" टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article