देश

Twisha Sharma Case: ट्विशा की मौत के बाद बड़े अधिकारियों से सास गिरिबाला सिंह ने क्यों की थी बात?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में उनकी सास गिरिबाला सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत से कई मुद्दों पर बात की, उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से भी दिक्कत नहीं है।

Image

बड़े अधिकारियों से बात करने पर क्या बोलीं ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला (AI Photo)

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में उनकी सास और रिटायर जज गिरिबाला ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। SIT से कोई समन नहीं मिला है। पुलिस ने कल पहली बार उन्हें बुलाया है। गिरिबाला ने बड़े अधिकारियों के फोन कॉल पर कहा कि उन्होंने सांत्वाना देने के लिए कॉल किया था।

सीबीआई जांच पर क्या कहा?

गिरिबाला से जब पूछा गया कि उनका वकील सीबीआई जांच की बात कह रहा है तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिख रहा है कि मध्य प्रदेश की पुलिस उनके दवाब में है। सवाल ये है कि क्या यहां की पुलिस निष्पक्ष जांच के लिए सक्षम नहीं है।

बड़ें अधिकारियों से क्यों की थी बात?

गिरिबाला सिंह के कॉल रिकॉर्ड में कई बड़े अधिकारियों का नंबर मिला है, जिसमें न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनसे बाद सांत्वाना के तौर पर हुई थी और कुछ नहीं था।

12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

मॉडल एवं अभिनेत्री ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। ट्विशा (33) के परिवार ने उनके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मौत के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं, सिंह परिवार का दावा है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं। पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। साथ ही पुलिस ने उसका पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए अदालत का रुख किया है। अपने आवेदन में, फरार आरोपी ने दावा किया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत व्हाट्सएप चैट संपादित और अधूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप चैट के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। समर्थ ने ट्विशा को भेजे गए पैसों के संबंध में स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए और दावा किया कि उनकी ओर से दहेज उत्पीड़न के आरोप बहुत निराशाजनक हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article