Top News Today, 9 May 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए जयपुर में मंगलवार को कहा, "धौलपुर में मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) का भाषण सुनने के बाद लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे सिंधिया हैं। भ्रष्टाचार के विरोध में 11 मई से हम जनसंघर्ष पद यात्रा निकालेंगे जो भ्रष्टाचार के विरोध में और युवाओं के समर्थन में होगी।" इस बीच, कोयला लेवी से जुड़े पीएमएलए के मामले में कांग्रेस विधायकों देवेंद्र यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू की 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की गईं। यह जानकारी दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दी। वहीं, ओडिशा के कालाहांडी जिले में गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर कर दिए गए, जबकि पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
उधर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में कारोबारी पी सरत चंद्र रेड्डी को चिकित्सा आधार पर जमानत दे दी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा कि आरोपी को जेल में अच्छा मूलभूत उपचार तो दिया जा सकता है लेकिन अदालत इस मामले में जेल में जरूरी विशेषज्ञता वाले उपचार और निगरानी की अपेक्षा नहीं कर सकती। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पिछले सप्ताह एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को तड़के संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए, आज के बड़े और अहम समाचार यहां:
2024 चुनाव में जीत का फॉर्मूला तैयार करने में जुटे नीतीश कुमार, पटनायक से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जीत का फॉर्मूला तलाशने में तेजी से जुट गए हैं। इसी मुहिम के तहत वह सभी गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत मंगलवार को भुवनेश्नवर में ओडिशा...पढ़ें, पूरी खबर।
The Kerala Story पर घमासानः रोक लगाने के लिए SC में अर्जी, कहीं बैन तो कहीं टैक्स फ्री, जानें- पूरा विवाद
फिल्म 'दि केरल स्टोरी' पर समूचे देश में सियासी संग्राम के बीच सुप्रीम कोर्ट में इस पर रोक लगाने के लिए अर्जी दी गई है। मंगलवार (नौ मई, 2023) को टॉप कोर्ट इस मसले पर दी गई अर्जी को 15 मई को लिस्ट करने के लिए राजी हो गया, जो कि केरल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ है। दरअसल, हाईकोर्ट के उस आदेश में फिल्म पर स्टे लगाने से साफ इन्कार कर दिया गया था। बहरहाल, ताजा...पढ़ें, पूरी खबर।
दि केरला स्टोरीः टैक्स फ्री होने से कितने सस्ते हो जाते हैं मूवी टिकट, जानें द केरला स्टोरी को कैसे मिलेगा फायदा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) घोषित कर दिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। किसी फिल्म को टैक्स फ्री करने का क्या मतलब होता है...पढ़ें, पूरी खबर।
MP के खरगोन में दर्दनाक हादसाः 50 फुट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी बस, 22 की मौत
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया गया है कि बोराड़ नदी के पुल से बस नीचे गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 22 की मौत बताई गई है और कहा जा रहा है कि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौतों के आंकड़े पर कहा कि कई और...पढ़ें, पूरी खबर।
'मोचा' पर IMD का अपडेट, बंगाल को छोड़ म्यांमार-बांग्लादेश की तरफ बढ़ सकता है चक्रवात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव को लेकर ताजा अपडेट दिया है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व एवं दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो सकता है। यह इस सप्ताह के बाद बांग्लादेश-म्यांमार के तट की...पढ़ें, पूरी खबर।
