साउथ मूवीज

OM Trailer Out: धनुष और ममूटी के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, एक्स यूजर्स ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2026, 01:29 PM IST

Om Movie Trailer Out: धनुष की ‘ओम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जंगल, तस्करी और पुलिस के मिशन से भरी इस कहानी में एक्शन देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स क्या रिक्शन दे रहे हैं।

Image

धनुष की अंडरकवर एंट्री और ममूटी का खतरनाक अंदाज, ‘ओएम’ के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट (Image Source: Om Movie)

Om Movie Trailer Out: साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे धनुष (Dhanush) और ममूटी (Mammootty) जल्द ही एक ऐसी फिल्म में आमने-सामने नजर आने वाले हैं, जिसकी कहानी अपराध की दुनिया और पुलिस के एक खास मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में जंगलों का माहौल, खतरनाक एक्शन और अपराधियों के नेटवर्क की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही साई पल्लवी (Sai Pallavi) भी एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के एक्शन और स्टारकास्ट की तारीफ कर रहे हैं।

'ओम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्टर धनुष और ममूटी की फिल्म ओम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म ओम का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘ओम: चैप्टर 1’ (O.M: Chapter 1) का ट्रेलर लाल चंदन की तस्करी की दुनिया की झलक दिखाता है। कहानी आंध्र प्रदेश के शेषाचलम जंगलों के आसपास की है, जहां लाल चंदन की गैरकानूनी तस्करी का नेटवर्क फैला हुआ है। धनुष फिल्म में तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। वो लकड़हारे का भेष बनाकर तस्करों के गिरोह में शामिल होते हैं, ताकि इस नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों तक पहुंच सकें। ट्रेलर में धनुष को जंगल में लकड़ी काटते और तस्करों के साथ काम करते हुए दिखाया गया है। वो धीरे-धीरे गिरोह के लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ सीन्स में वो पुलिस से भिड़ते हुए भी नजर आते हैं। इससे उनके मिशन को लेकर रहस्य बना रहता है।

साई पल्लवी संभालेंगी पुलिस ऑपरेशन की कमान

साई पल्लवी फिल्म में नित्या रेड्डी नाम की पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। वो ‘ऑपरेशन मोल’ (Operation Mole) की कमान संभालती हैं। इस मिशन का मकसद लाल चंदन की तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करना है। फिल्म की कहानी में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भी दिखाई जाएगी।

ममूटी के किरदार से बढ़ेगा टकराव

ममूटी फिल्म में सिया का किरदार निभा रहे हैं, जो लाल चंदन की तस्करी के कारोबार से जुड़ा एक ताकतवर शख्स है। ट्रेलर में उनका किरदार पर्दे के पीछे से इस पूरे नेटवर्क को चलाता हुआ नजर आता है। कुछ सीन्स में उनकी राजनीतिक पहुंच की झलक भी मिलती है। धनुष और ममूटी के किरदारों के बीच होने वाला टकराव फिल्म का बड़ा अट्रैक्शन हो सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘ओम: चैप्टर 1’ को राजकुमार पेरियासामी (Rajkumar Periasamy) ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में श्रीलीला (Sreeleela), नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और इंद्रन्स (Indrans) भी अहम रोल में हैं। धनुष इस फिल्म के निर्माता भी हैं। पहले फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) के साथ रिलीज की तारीख टकराने से इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब ये फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article