देश

Top News Today, 16 May 2023: कर्नाटक पर सस्पेंस बरकरार, बिहार महागठबंधन में दरार, मानसून में होगी देरी; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 06:30 PM IST

Top News Today, 16 May 2023: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हरे रंग की चादर लेकर जबरन घुसने के मामले में पांच लोग अरेस्ट कर लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में दो लोग सिर पर टोकरी में चादर लेकर मंदिर परिसर के बाहर नजर आए थे। बिहार महागठबंधन में दरार उभरने लगी है।

Image

आज शाम तक की बड़ी खबरें

Top News Today, 16 May 2023: कर्नाटक में सीएम को लेकर कांग्रेस की उलझन बरकरार है। अभी तक कांग्रेस सीएम के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। डीके शिवकुमार या फिर सिद्धारमैया में से किसी एक को सीएम चुना जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब होगा। इसके चार जून को दस्तक देने की संभावना है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने सोमवार को कहा कि राजनीति में वादे का कोई महत्व नहीं होता। सम्मान नहीं मिलने पर वह नीतीश का साथ छोड़ने में देरी नहीं करेंगे। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

कर्नाटक सीएम को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी भी सस्पेंस बरकरार है। डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरे नंबर के नेता शिवकुमार ने नए सीएम के ऐलान से पहले इमोश्नल कार्ड चला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी मां और भगवान जैसी है। एक राजनीतिक दल को पता होता कि उसके बेटे को क्या चाहिए।

Monsoon Update: मौसम में लगातार उतार चढ़ाव के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब होगा। इसके चार जून को दस्तक देने की संभावना है।

Coal Mines in India To Be Closed: देश में अगले तीन से चार वर्षों में लगभग 30 कोयला खदानें बंद हो जाएंगी। ये फैसला कुछ खास उद्देश्यों से लिया गया है। इससे वनों या जल निकायों का रास्ता साफ होगा, साथ ही आयातित कोयले की मात्रा में भी काफी कमी आएगी। यानी कुछ वर्षों में इन जमीनों पर हरे-भरे जंगल और तालाब नजर आएंगे। ये फैसला देश में साल 2040 तक थर्मल पावर उत्पादन के लिए कोयले की लगातार बढ़ती मांग के लिहाज से बेहद अहम है। केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने सोमवार को मुंबई में चल रहे जी 20 शिखर सम्मेलन के इतर सिलसिलेवार इसकी जानकारी दी।

Gyanvapi mosque case : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हलचल फिर शुरू हो गई है। शिवलिंग नुमा आकृति की वैज्ञानिक जांच करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग करने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर हिंदू पक्ष ने अपनी आस्था की जीत बताया है।

Trimbakeshwar Temple Case: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हरे रंग की चादर लेकर जबरन घुसने के मामले में पांच लोग अरेस्ट कर लिए गए हैं। मंगलवार (16 मई, 2023) को सूबे के डिप्टी-सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस केस में कड़ा एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।

Congress Karnataka Win: कर्नाटक चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के दिन फिरने लगे है। जिस पार्टी को कोई भी विपक्षी दल भाव देने की तैयार नहीं था, अब उसकी अहमियत अचानक बढ़ गई है। कर्नाटक में जीत के बाद ये करिश्मा हुआ है। विपक्षी दलों को अब कांग्रेस अच्छी लगने लगी है। जानिए कि किस तरह के अब विपक्षी नेताओं के सुर बदलने लगे हैं।

Jio-BP Cheap Premium Diesel: जियो-बीपी ने मंगलवार को प्रीमियम डीजल पेश किया, जिसकी कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के सामान्य डीजल से भी कम रखी गई है। जियो-बीपी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है। जियो-बीपी ने दावा किया कि एडिटिव-लेस्ड प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है। इससे प्रति ट्रक 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी।

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) का विस्तार दुनिया में जितनी तेजी से हुआ, उतनी ही तेजी से इससे जुड़े फ्रॉड की संख्या बढ़ी। भारत समेत दुनिया भर में हैकर्स ने बड़े पैमाने पर क्रिप्टो की चोरी की है। ताजा मामला 5927 करोड़ रु के फ्रॉड का है, जिसमें दो देश शामिल हैं।

Jitan Ram Manjhi : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने सोमवार को कहा कि राजनीति में वादे का कोई महत्व नहीं होता। सम्मान नहीं मिलने पर वह नीतीश का साथ छोड़ने में देरी नहीं करेंगे। नीतीश कुमार के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम ने मंगलवार को यह प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीएम बनने का मौका देकर नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मान दिया।

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार (16 मई, 2023) को बिहार में थे। राजधानी पटना में उनका दिव्य दरबार लगा, जिससे एक रोज पहले तीसरे दिन उनके कार्यक्रम स्थल पर बेहिसाब भीड़ पहुंच गई थी। बाबा की एक झलक पाने के लिए लगभग चार लाख से अधिक की भीड़ जुट गई थी।

UP Nikay Chunav Result 2023: इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। नगर निगम की सभी 17 सीटों पर उसने परचम लहराते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भगवा पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। नगर निगम, परिषद एवं नगर पंचायत के वार्डों में भी भाजपा के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीते हैं लेकिन पार्टी को उन इलाकों में हार का सामना करना पड़ा है जहां से राज्य के कई मंत्री आते हैं। भाजपा के ये दिग्गज नेता अपने गढ़ में पार्षद भी नहीं जिता पाए हैं। भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article