एजुकेशन

UP Super TET Exam City Slip 2026 Out: यूपी सुपर टीईटी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, upessc.up.nic.in पर कर सकते हैं डाउनलोड

UPESSC UP Super TET Exam City Slip 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सुपर टीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Super TET Exam City Slip 2026 Out: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप

UPESSC UP Super TET Exam City Slip 2026 Released: यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सुपर टीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपने परीक्षा का शहर जान सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP Super TET Exam Date 2026: कब होगी यूपी सुपर टीईटी की परीक्षा

बता दें यूपीईएसएससी सुपर टीईटी परीक्षा के जरिए कुल 12405 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Super TET Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी सपुर टीईटी की एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले upessc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP Super TET Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Super TET Admit Card 2026: कब आएगा यूपी सुपर टीईटी का एडमिट कार्ड

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सुपर टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले जारी कर सकता है। उम्मीद है कि प्रवेश 1 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा। एग्जाम हॉल में अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

UP Super TET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें यूपी सुपर टीईटी का एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले upessc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UP Super TET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नबंर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Super TET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की डेट, एग्जाम की टाइमिंग आदि जानकारी दर्ज होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में किसी चीज को लेकर कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article