क्रिकेट

VIDEO: धोनी के IPL रिटायरमेंट पर आई ईशान किशन की पहली प्रतिक्रिया, काव्या मारन के वेडिंग रिप्सेप्शन में शामिल ना होने पर भी दिया जवाब

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एमएस धोनी के आईपीएल रिटारयमेंट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों वह काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन पर नहीं जा पाए थे।

Image

ईशान किशन (साभार-x)

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने देर से ही सही पर धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट पर कहा कि पर्सनली उन्हें बुरा तो लगा, लेकिन उनके नए रोल से अब भी फैंस को टीवी पर उन्हें देखने का मौका मिलेगा। पिछले सीजन चोट के कारण एक भी मैच ना खेल पाने वाले धोनी अब सीएसके के साथ नए रोल में नजर आएंगे। अब तक कप्तान और मेंटॉर को रोल निभाने वाले धोनी अब केवल मेंटॉर के तौर पर नजर आएंगे। उन्होंने आधिकारिक तौर पर आईपीएल को अलविदा कह दिया।

धोनी ने बहुत कुछ दिया...

ईशान किशन ने धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट पर बोलते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि यह रिटायरमेंट का सही समय है, लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने इस देश को कितना कुछ दिया है? इतना ही नहीं उन्होंने कितने यंग खिलाड़ियों को इंस्पायरधोनी के IPL रिटायरमेंट पर आई ईशान किशन की पहली प्रतिक्रिया, काव्या मारन के वेडिंग रिप्सेप्शन में शामिल ना होने पर भी दिया जवाबकिया है और यही सबसे अहम चीज है। जब उन्होंने आईपीएल छोड़ने का ऐलान किया तो सब दुखी थे। बहुत कम लोग होते हैं जो ऐसा कर पाते हैं जो उन्होंने देश के लिए किया है। आपको बता दें कि धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले और इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल चैंपियन रही थी।

काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन पर तोड़ी चुप्पी

रविवार को चेन्नई में SRH की मालकिन काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन था। इस रिसेप्शन में एमएस धोनी से लेकर रजनीकांत तक पहुंचे थे। यहां तक कि विदेशी मेहमानों में केन विलियमसन भी शामिल हुए, लेकिन कभी SRH की कप्तानी कर चुके ईशान किशन इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है। किशन ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई, इसलिए वह नहीं जा पाए। हालांकि, उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी बात काव्या मारन से हो गई है और उन्होंने नए जोड़े को शादी की खूब शुभकामनाएं दी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article