देश

Gyanvapi case: ज्ञानवापी मस्जिद केस में फिर हलचल शुरू, जानिए कोर्ट में अब तक क्या-क्या हुआ

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 16, 2023, 12:53 PM IST

Gyanvapi mosque case : अगस्त 2021 में ज्ञानवापी परिसर में स्थित मां श्रृंगार गौरी की नियमित रूप से पूजा करने के लिए पांच महिलाओं ने वाराणसी के सिविल कोर्ट में अर्जी दायर की। महिलाओं ने मांग की उन्हें मां श्रृंगार गौरी के स्थल पर जाने और पूजा करने की अनमति मिलनी चाहिए।

Image

फिर अदालत पहुंचा ज्ञानवापी केस।

Photo : ANI

Gyanvapi mosque case : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हलचल फिर शुरू हो गई है। शिवलिंग नुमा आकृति की वैज्ञानिक जांच करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग करने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर हिंदू पक्ष ने अपनी आस्था की जीत बताया है।

हिंदू पक्ष चाहता है-पूरे मस्जिद परिसर का हो ASI सर्वे

अदालत के इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष चाहता है कि एएसआई ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर की वैज्ञानिक जांच एवं कार्बन डेटिंग करे। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर मामले में जो कोर्ट का जो फैसला आया उसमें एएसआई सर्वे का बहुत बड़ा रोल था। जैन का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर का पूरा सर्वे होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं ज्ञानवापी मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है-

अगस्त 2021

ज्ञानवापी परिसर में स्थित मां श्रृंगार गौरी की नियमित रूप से पूजा करने के लिए पांच महिलाओं ने वाराणसी के सिविल कोर्ट में अर्जी दायर की। महिलाओं ने मांग की उन्हें मां श्रृंगार गौरी के स्थल पर जाने और पूजा करने की अनमति मिलनी चाहिए।

अप्रैल 2022

इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए और परिसर का सर्वे करने आदेश दिया।

6 मई 2022

सर्वे शुरू होने से पहले एआईएमसी के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी दायर की। इस अर्जी में कहा गया कि कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा का रवैया पक्षपातपूर्ण है।

12 मई

कोर्ट ने कमिश्नर पद से अजय मिश्रा को हटाने से इंकार कर दिया। इसकी जगह अदालत ने विशाल सिंह को स्पेशल कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया। कोर्ट ने सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 मई तक वक्त दिया।

14 मई

मस्जिद परिसर में सर्वे का काम शुरू हुआ और यह दो दिनों तक चला।

19 मई

सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी।

20 मई

ज्ञानवापी विवाद मामले की सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को वाराणसी की जिला अदालत में स्थानांतरित कर दिया।कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन ने परिसर में मिली शिवलिंग नुमा आकृति का संरक्षण करने के लिए भी कहा।

26 मई

अर्जी पर सुनवाई हो सकती है कि इसे तय करने के लिए वाराणसी की जिला अदालत में सुनवाई शुरू हुई।

24 अगस्त

वाराणसी जिला अदालत के जज अजय कृष्ण विश्वेश ने मामले में हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला 12 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती