ऑटो न्यूज़

सामान्य डीजल से सस्ता मिल रहा प्रीमियम डीजल, Jio-BP ने मिलकर मार्केट में किया पेश

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 16, 2023, 05:00 PM IST

Reliance Industries की Jio और ब्रिटेन की BP ने हाल में साथ मिलकर प्रीमियम डीजल सार्वजनिक क्षेत्र में पेश कर दिया है। इस प्रीमियम डीजल की कीमत सामान्य रूप से मिलने वाले डीजल से भी कम रखी गई है।

Image

जियो-बीपी ने दावा किया कि एडिटिव-लेस्ड प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सामान्य डीजल से सस्ता प्रीमियम डीजल
  • जियो और बीपी ने साथ मिलकर बनाया
  • 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा होगी बचत

Jio-BP Cheap Premium Diesel: जियो-बीपी ने मंगलवार को प्रीमियम डीजल पेश किया, जिसकी कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के सामान्य डीजल से भी कम रखी गई है। जियो-बीपी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है। जियो-बीपी ने दावा किया कि एडिटिव-लेस्ड प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है। इससे प्रति ट्रक 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी।

एडिटिव-फ्री डीजल से सस्ता

इस प्रीमियम डीजल की कीमत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के सामान्य या एडिटिव-फ्री डीजल से सस्ती है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘जियो-बीपी ने आज सक्रिय प्रौद्योगिकी के साथ अपने डीजल को पेश किया, जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डीजल मानकों को बढ़ाएगा।’’

सामान्य डीजल से कम कीमत

बयान के मुताबिक, ‘‘कंपनी के नेटवर्क पर उपलब्ध इस प्रीमियम डीजल से ट्रक चालकों को प्रति वाहन 1.1 लाख रुपये तक की वार्षिक बचत होगी।’’ यह डीजल नवी मुंबई में जियो-बीपी के पेट्रोल पंप पर 91.30 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जबकि पीएसयू पंप पर सामान्य डीजल की कीमत 92.28 रुपये प्रति लीटर है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article