शहर

कल का मौसम कैसा रहेगा, 24 नवंबर 2026: कोहरे के अटैक को रहें तैयार, भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी

kal ka Mausam (24 november 2026) Mausam Vibhag Ka Alert, Pure Bharat Ke Masuam Ki Jankari: मंगलवार 24 नवंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल सकती है। उधर दक्षिण भारत में झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है।

Image

कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां जानें

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): नवंबर का महीना अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। अभी तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वैसी ठंड नहीं पड़ी है, जैसी इस मौसम में उम्मीद की जाती है। हालांकि, कोहरा और प्रदूषण के चलते स्मॉग की स्थिति जरूर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में पारा तेजी से गिरने के साथ ठंड अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकती है। इधर राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दो दिन से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से बुधवार 25 नवंबर तक उत्तरी, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और सेंट्रल इंडिया में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि दक्षिण भारत में झमाझम बारिश होगी। चलिए जानते हैं देशभर में कल और आने वाले दिनों में मौसम का क्या हाल रहेगा।

दिल्ली-NCR के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों यानी NCR में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। यही नहीं, सुबह और देर रात को कोहरा भी परेशान कर रहा है। प्रदूषण के चलते स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है। कल यानी मंगलवार 24 नवंबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

एक के बाद एक आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पपहाड़ों में ठंड का असर दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी से यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

कोहरे में सबकुछ धुआं-धुआं

पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज सुबह के साथ ही शाम और रात में भी कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज और कल भी कोहरे की घनी चादर के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो सकती है। नॉर्थ-ईस्ट के असम और मेघालय जैसे राज्यों में मंगलवार और बुधवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। इधर आज से लेकर बुधवार 25 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे के चलते आम-जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने जारी किया है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकनाल के कई इलाकों में आज से शुक्रवार 27 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि केरल और माहे के कई इलाकों में 23 से 27 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में लोगों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि IMD से जारी होने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 24 और 29 नवंबर को लक्ष्यद्वीप में, तटीय कर्नाटक में 24 से 27 नवंबर तक, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में 23 से 27 नवंबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम व रायलसीमा में आज से 29 नवंबर तक, तेलंगाना में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। 24 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकनाल के विस्तृत इलाकों में, 24 से 27 नवंबर तक केरल और माहे के साथ ही 25-28 नवंबर के बीच लक्ष्यद्वीप में बारिश की चेतावनी है।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

IMD के मुताबिक आज से 27 नवंबर तक रायलसीमा और तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकनाल में थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने के साथ ही हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जिसमें झौंकों में हवा की रफ्तार 60 kmph तक पहुंच सकती है। मंगलवार से 27 नवंबर तक केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे और लक्ष्यद्वीप में हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे और झौंकों की गति 50 किमी तक पहुंच सकती है। अंदरूनी दक्षिण कर्नाटक के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी और सेंट्रल इंडिया में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत और सेंट्रल इंडिया में कल मंगलवार सहित इस पूरे हफ्ते मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article