देश

Karnataka CM: खड़गे से मिलकर निकले शिवकुमार, अब सिद्धारमैया के साथ मीटिंग, कर्नाटक CM के नाम का ऐलान आज संभव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 07:08 PM IST

Karnataka CM: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। खड़गे के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए।

Image

कर्नाटक सीएम के नाम पर आज कांग्रेस लगा सकती है मुहर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक सीएम के नाम को लेकर उलझन में कांग्रेस
  • नाम फाइनल करने को लेकर हो रही मीटिंग पर मीटिंग
  • शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों दिल्ली में मौजूद

Karnataka CM: कर्नाटक सीएम के नाम पर कांग्रेस अभी तक मुहर नहीं लगा पाई है। सीएम के नाम पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कहा जा रहा है कि आज सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा। कर्नाटक सीएम की रेस में सिद्धारमैया के आगे रहने की बात कही जा रही है।

खड़गे के साथ मीटिंग

कर्नाटक सीएम के मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम दोनों दावेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं। डीके शिवकुमार के साथ बैठक हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ अब खड़गे की माटिंग हो रही है।

क्या बोले डीके

इस मीटिंग से पहले ही शिवकुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस्तीफा नहीं देने जा रहा हैं, इस्तीफे की खबर अफवाह है। वो पार्टी के फैसले का साथ जाएंगे। पार्टी आलाकमान का जो फैसला होगा वो स्वीकार्य होगा। शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले शिवकुमार ने कहा- "कांग्रेस पार्टी मेरा मंदिर है, कांग्रेस पार्टी हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।"

राहुल के साथ मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। खड़गे के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। इसके बाद केसी वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मिलने के लिए भी उनके आवास पर गए।

सिद्धारमैया का पलड़ा भारी

कहा जा रहा है कि सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया का पलड़ा भारी है। उनके पक्ष में कांग्रेस के ज्यादा विधायक हैं। आलाकमान भी सिद्धारमैया के पक्ष में जाता दिख रहा है। हालांकि चुनाव के दौरान शिवकुमार की रणनीति के कारण और कांग्रेस की जीत के बाद उनका दावा भी कम मजबूत नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article