Top News Today, 26 April 2023: सौराष्ट्र-तमिल संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भारत में कुछ नया करने का साहस है। उधर सत्ता के लिए जारी संघर्ष के बीच भारतीयों को सूडान से निकालने का काम जारी है। ऑपरेशन शीशमहल के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी। और पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
Operation Sheesh Mahal Part 2 on Arvind Kejriwal: आपके प्रिय हिंदी चैनल "टाइम्स नाऊ नवभारत" ने इससे एक रोज पहले यानी 25 अप्रैल, 2023 को इस ऑपरेशन का पहला भाग दिखाया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि कोविड काल के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकारी बंगले के सिर्फ सुंदरीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च करवा दिए थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर टाइम्स नाउ नवभारत के सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया पर हमलावर हो गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में बुधवार को केजरीवाल के आवास की तरफ कूच किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भारत में कुछ नया करने का साहस है। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है लेकिन कुछ ताकतें ऐसी भी हैं जो रास्ते से भटकाने की कोशिशें करेंगी।
सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष के बीच भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को वहां से बाहर निकाल रही है। इस बीच इस बीच सवाल उठने लगा कि दोनों देशों के बीच अब संबंध कैसा रहेगा? इस का जवाब भारत में वहां के राजदूत अब्दुल्ला ओमर बशीर एलहुसैन ने दिया।
कर्नाटक की कुल आबादी में 17 फीसदी लिंगायत समुदाय का हिस्सा है। यह समुदाय पूरे राज्य में मिलता है। बताया जाता है कि विधानसभा की कुल 224 सीटों में से करीब 70 सीटों पर यह समुदाय अपना प्रभाव रखता है। यही नहीं, करीब 30 सीटों पर यही समुदाय जीत एवं हार तय करता है।
यूपी के गाजीपुर का रहने वाला मुख्तार अंसारी साल 2021 से जेल (बांदा की) में बंद है। यूपी ही नहीं बल्कि पंजाब में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। अंसारी पर मौजूदा समय में 61 से अधिक मामले दर्ज हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार (26 अप्रैल, 2023) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार से बात की। टेलीफोन पर सियासत के दोनों दिग्गजों के बीच हुई यह वार्ता तटीय रत्नागिरी जिला में बारसू रिफाइनरी के मसले पर हुई। यह जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर टाइम्स नाउ नवभारत के सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया पर हमलावर हो गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में बुधवार को केजरीवाल के आवास की तरफ कूच किया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत आने वाले दिनों में गर्मी से राहत जारी रहेगी। देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव(लू) की स्थिति नहीं है, जिस कारण मौसम सुहाना रहेगा। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं।
