दुनिया

Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने दिया इस्तीफा; कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ

एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। कंपनी के बोर्ड ने स्थायी CEO की तलाश शुरू करने की बात कही है।

Image

Nvidia में बड़ा उलटफेर, CEO जेनसन हुआंग का इस्तीफा; कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ। AP

Photo : AP

एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। कंपनी के बोर्ड ने स्थायी CEO की तलाश शुरू करने की बात कही है। कोलेट क्रेस, एनवीडिया की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं।

वह सितंबर 2013 में कंपनी से जुड़ी थीं। उन्हें टेक्नोलॉजी और फाइनेंस सेक्टर में करीब 25 साल का अनुभव है। एनवीडिया से पहले उन्हें सिस्को (Cisco) में 3 साल बतौर CFO, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में 13 साल और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स (Texas Instruments) में भी बड़े फाइनेंस पदों पर काम किया है।

जेन्सन हुआंग पर कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगने के बाद उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा था। हुआंग पर आरोप है कि उनके संबंध एलिस हुआंग (Alice Huang) नाम की एक चीनी कारोबारी से थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर संदेह है कि एलिस चीन के लिए जासूसी कर रही थीं और बीजिंग को सूचनाएं पहुंचा रही थीं। दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आने के बाद एफबीआई की जांच की खबरें आईं।

एलिस हुआंग का संबंध सिंगापुर की कंपनी मेगा स्पीड से बताया गया है। इस कंपनी पर आरोप है कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद Nvidia के एडवांस एआईचिप चीन तक पहुंचाने में मदद की। कुछ रिपोर्ट्स में हुआंग के निजी संबंधों और चिप सप्लाई के बीच संभावित कनेक्शन की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस कनेक्शन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

हुआंग ने स्वीकार की अपनी गलती

गौरतलब है कि हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखे पत्र में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की और परिवार व सहकर्मियों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article