देश

Weather Update: लू से राहत, दिल्ली समेत कई राज्यों होने वाली है बारिश; जानें आपके शहर का हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 26, 2023, 09:06 AM IST

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत आने वाले दिनों में गर्मी से राहत जारी रहेगी। देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव(लू) की स्थिति नहीं है, जिस कारण मौसम सुहाना रहेगा। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

IMD Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में भयानक गर्मी के बाद बीते तीन-चार दिन से मौसम(Weather News) राहत भरा है। उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक तापमान (Tempareture)में कमी आई है और बादलों के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक और खुशखबरी दी है। मौसम विभाग (Mausam vibhag) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच से सात दिनों ते देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव (Heat Wave) की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में मौसम (Weather) सुहाना रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से उत्तर पश्चिम क्षेत्र में बारिश (Rain Fall) के आसार हैं। IMD का कहना है कि पश्चिमी हिमायली क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

दिल्ली में 29 से शुरू होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाकों में 29 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा। गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली (Delhi Weather) में 29 से बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान अधिकतम (Maximum Temperature) और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के अनुसार, दिल्ली में 29 और 30 अप्रैल को आंधी और बारिश की गतविधियां तेज होंगी। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में एक सप्ताह तक गरज के साथ बारिश (Thunderstorm) के पूरे आसार हैं। बुधवार(आज) भी दिल्ली-NCR व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरा मौसम जारी रहेगा, आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकने की संभावना है।

यूपी में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। यहां शाम तक बादल छा सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद में भी बादल छाए रहने की संभावना बन रही है।

इन राज्यों में शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR के अलावा देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 27 अप्रैल से महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि के भी आसार जताए जा रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और तंलगाना में भी बारिश होने की संभावना है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें