देश

Top News Today, 16 April 2023: अतीक अहमद हत्या मामले में नए खुलासे, केजरीवाल से CBI की पूछताछ, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 16, 2023, 06:26 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 16 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद देश भर में सियासत गर्म है। विपक्षी दल यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तो हत्यारों के बारे में कई खुलासे सामने आ रहे है। उधर दिल्ली शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ हो रही है। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 16 April 2023: अतीक अहमद की हत्या के बाद सियासत गर्म है तो उधर हत्यारों के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। तीनों शूटर्स पत्रकार बनकर आए और अतीक अहमद पर गोलियों की बौछार कर दी। पुलिस ने उसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। उधर दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में लू की भविष्यवाणी की है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। उधर आईपीएल की धूम मची हुई है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

माफिया-गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। दरअसल, अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल, 2023) को यूपी के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की पूरी घटना कैमरे में दर्ज हो गई, क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस की ओर से दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडिया वाले उनके साथ चल रहे थे।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या शनिवार रात को पुलिस कस्टडी में ही कर दी गई थी। तीन शूटर्स पत्रकार बनकर आए और अतीक अहमद पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान उसका भाई भी मारा गया।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ(Atique ahmed death news) की प्रयागराज में तीन लोगों ने हत्या कर दी। अतीक शूटआउट में जिन तीन शूटर्स का नाम सामने आ रहा है उनमें से एक लवलेश तिवारी है। लवलेश के बारे में उसके पिता ने कहा कि वो नहीं जानते कि उनका बेटा प्रयागराज कैसे पहुंचा। उसका परिवार से लेना देना नहीं है।

यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी गूंडों के हाथों में कानून आ गया है। यह शर्मनाक है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 8 जिलों की 33 नगर पालिका की लिस्ट जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे।

कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र की सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कर्नाटक सरकार को उन्होंने 40 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार बता डाला। साथ ही सदस्यता रद्द करने के मामले पर उन्होंने केंद्र की सरकार पर भी हमला बोला।

शराब घोटाले में पूछताछ का सामना करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर में हैं। उधर आप के कार्यकर्ता सड़कों पर बवाल कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, बंगाल और उत्तर पश्चिम भारत में लू (heatwave) लू चलने की भविष्यवाणी की है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट भी आएगी।

दुबई की एक इमारत में भयंकर आग लग गई। इस आग में 16 लोग जलकर मर गए, जिसमें चार भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नौ लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए हैं।

IPL 2023, MI vs KKR Live Cricket Score Online Updates: आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हो रहा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article