इलेक्शन

कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार तो पहली कैबिनेट में पूरे होंगे ये 4 वादे- राहुल गांधी का ऐलान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 06:07 PM IST

Karnataka Election: कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र की सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कर्नाटक सरकार को उन्होंने 40 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार बता डाला। साथ ही सदस्यता रद्द करने के मामले पर उन्होंने केंद्र की सरकार पर भी हमला बोला।

Image

कर्नाटक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ

Photo : Twitter

Karnataka Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कर्नाटक की जनता से चार वादे किए। इन वादों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार बनते ही यह चार वादे पूरे होंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

कौन-कौन से वादे

कर्नाटक में राहुल गांधी ने इन चार वादों के जरिए युवाओं और महिलाओं को लुभाने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने कहा- "कर्नाटक की जनता से 4 वादे; गृह ज्योति: परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली; गृह लक्ष्मी: महिलाओं को ₹2000/माह; अन्न भाग्य: BPL परिवारों को 10 किलो चावल/माह; युवा निधि: 2 साल तक ग्रेजुएट को ₹3000/माह, डिप्लोमा होल्डर को ₹1500।"

पहली कैबिनेट में होगा पास

राहुल गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जय भारत को संबोधित करते हुए कहा कि इन योजनाओं को पहले दिन ही, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कर्नाटक के नेताओं से भी कह दिया।

बीजेपी पर निशाना

इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र की सरकार पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा- "कर्नाटक में BJP ने क्या काम किया? BJP ने '40% कमीशन' खाया। काम करवाने के लिए BJP सरकार ने कर्नाटक की जनता, महिलाओं, युवाओं से पैसा चोरी किया। जो भी इन्होंने किया, 40% कमीशन लिया।"

पीएम मोदी पर निशाना

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अडानी के मामले के साथ-साथ अपनी सदस्यता रद्द करने के मामले पर भी केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- "BJP सोचती है मुझे संसद से हटाकर डरा देगी। मैं नहीं डरता। मैं फिर दोहराता हूं- PM मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है? अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ किसके हैं? मुझे डिसक्वालिफाई कर दो, जेल में डाल दो, फर्क नहीं पड़ता।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article