देश

अतीक अहमद के हत्यारे लवलेश के कितने रूप, परोपकारी, नशेड़ी या शातिर क्रिमिनल, कई दावे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 16, 2023, 01:17 PM IST

Lavlesh Tiwari News: बताया जा रहा है कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या में तुर्की मेड पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। तीन आरोपियों में से एक लवलेश तिवारी के बारे में कई तरह की जानकारी सामने आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अतीक की हत्या में तीन लोग शामिल
  • लवलेश, अरुण मौर्या और सन्नी
  • लवलेश बांदा का रहने वाला है

Lavlesh Tiwari News: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ(Atique ahmed death news) की प्रयागराज में तीन लोगों ने हत्या कर दी। अतीक शूटआउट में जिन तीन शूटर्स का नाम सामने आ रहा है उनमें से एक लवलेश तिवारी है। लवलेश के बारे में उसके पिता ने कहा कि वो नहीं जानते कि उनका बेटा प्रयागराज कैसे पहुंचा। उसका परिवार से लेना देना नहीं है। वो तो ड्रग एडिक्ट था यानी कि नशेड़ी। वहीं लवलेश(Lavlesh tiwari wanted criminal) की मां का कहना है कि उनका बेटा भगवान का भक्त था, दूसरों की मदद करता था। लेकिन बांदा के सीओ का कहना है कि वो हत्या के मामले में वांटेड है और चार मुकदमे में दर्ज हैं।

तीन लोग, तीन बयान

लवलेश की मां का कहना है कि उनका बेटा तो दूसरों की मदद करता था। लग रहा है कि उसके करम फूटे थे कि वो प्रयागराज चला गया। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा ऐसा काम कर सकता है। आप किसी से भी पूछ लीजिए तो यही कहेगा कि वो ऐसा काम नहीं कर सकता। लेकिन इस बात पर यकीन कोई क्यों करे जब उसके पिता ने कहा कि परिवार से लेना देना नहीं है, वो तो नशेड़ी है। उसकी करतूतों से हमारा कोई वास्ता नहीं है। अगर पिता की बात को देखें तो बांदा के पुलिस अधिकारी का कहना है कि लवलेश के खिलाफ पहले से ही चार मुकदमा दर्ज है ऐसे में अगर आप पुलिस की बातों पर और उसके क्राइम कुंडली को देखें तो लवलेश शातिर अपराधी नजर आता है।

सियासी बयानबाजी भी

अतीक हत्याकांड पर अब राजीनितर रोटियां भी सेंकी जा रही हैं। सपा का कहना है कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन चुका है तो कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह बात सच है कि अतीक अहमद और अशरफ के सिर पर कितने केस दर्ज थे। लेकिन दूसरा सच यह भी है वो जनप्रतिनिधि भी रहे हैं। इस तरह से पुलिस की अभिरक्षा में मारा जाना कानून के राज को स्थापित नहीं करता है बल्कि खौफ पैदा होता है तो बीजेपी के नेता विनय कटियार ने कहा कि जो हुआ वो कम है और सख्ती बरते जाने की जरूरत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article