देश

Today Weather: उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश अलर्ट, राजस्थान-पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना, जानिए मौसम अपडेट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 21, 2023, 04:13 PM IST

Today Weather: उत्तराखंड में सोमवार को भी कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, गढ़वाल, बागेश्वर, पौड़ी और नैनीताज में बारिश की संभावना जताई है। इन 6 जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

जानिए आज का मौसम

Today Weather: भारी तबाही का सामना कर रहे हिमाचल में आज तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहां राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बारिश

उत्तराखंड में सोमवार को भी कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, गढ़वाल, बागेश्वर, पौड़ी और नैनीताल में बारिश की संभावना जताई है। इन 6 जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 अगस्त से उत्तराखंड में मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान या बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल का मौसम

हिमाचल में आज के लिए राहत की बात है। राज्य में आज तेज बारिश लगभग नहीं होने के आसार है। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि कल यानि कि 22 अगस्त से हिमाचल में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

राजस्थान, पश्चिमी यूपी, बिहार, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी के करीब स्थानांतरित होने की संभावना है, जबकि बंगाल की खाड़ी से इस क्षेत्र में मजबूत नमी आने का भी अनुमान है। इसके अलावा, 24 अगस्त तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में और 21-24 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

24 अगस्त तक इन इलाकों में बारिश

उत्तर पश्चिम भारत के जिन हिस्सों में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है, वे हैं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (24 अगस्त तक), पश्चिम उत्तर प्रदेश (21-23 अगस्त), पूर्वी उत्तर प्रदेश (22-24 अगस्त)और पूर्वी राजस्थान (अगस्त) 21-22), 22-24 अगस्त को उत्तराखंड, 22-24 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और 22-23 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article