देश

पुलिसवालों की बल्ले-बल्ले! अब जन्मदिन और सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला

Telangana Police Leave Policy: तेलंगाना पुलिस ने एक नई पहल के तहत पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी देने का फैसला लिया है। पुलिस बल के मनोबल और उनके निजी जीवन के संतुलन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

Image

काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की नई पहल (Photo: AI Generated)

Telangana Police Leave Policy: तेलंगाना पुलिस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक खास और राहत भरा फैसला लिया है। अब राज्य में पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी दी जाएगी। यह कदम पुलिस बल (police welfare scheme) के मनोबल को बढ़ाने और उनके निजी जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी (B Shivadhar Reddy) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का काम काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ड्यूटी के दौरान उन्हें कई बार अपने परिवार और निजी जीवन से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में यह फैसला उनके त्याग और मेहनत को सम्मान देने के लिए लिया गया है।

छुट्टी पूरी तरह से नहीं होगी अनिवार्य अधिकार

इस नई व्यवस्था के तहत हर पुलिसकर्मी (Telangana police news) को अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी लेने का मौका मिलेगा, ताकि वे इन खास पलों को अपने परिवार के साथ मना सकें। इससे उनके काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, यह छुट्टी पूरी तरह से अनिवार्य अधिकार नहीं होगी। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि खास परिस्थितियों में छुट्टी रोकी भी जा सकती है, जैसे किसी आपात स्थिति या जरूरी ड्यूटी के समय। इसके अलावा छुट्टी लेने के लिए पुलिसकर्मियों को पहले से लिखित आवेदन देना होगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

जीवन में बढ़ेगी संतुलन और संतुष्टि

सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों का पालन करें और जहां तक संभव हो, पुलिस कर्मियों को छुट्टी जरूर दें। इस फैसले को पुलिस बल के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे उनके जीवन में संतुलन और संतुष्टि बढ़ेगी। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह पहल पुलिस कर्मियों के कठिन काम को समझते हुए उनके व्यक्तिगत जीवन को भी महत्व देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article