देश

'...फडणवीस को कितना कट मिला?', दीपके ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर MPSC चेयरमैन का मांगा इस्तीफा

MPSC Paper Leak: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने रविवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग की है।

Image

सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

MPSC Paper Leak: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने रविवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आयोग के चेयरमैन विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग की है।

CM फडणवीस पर बरसे दीपके

दीपके ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला बोला। छत्रपति संभाजीनगर में एमपीएससी (MPSC) के अभ्यर्थियों के साथ बातचीत के दौरान दीपके ने छात्रों से भीमनवार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंस्टाग्राम पर दो मिनट का वीडियो पोस्ट करने की अपील की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दीपके ने कहा कि अगर राज्य में 15 से 20 लाख युवा बेरोजगार हैं, तो यह किसी भी राज्य के लिए अच्छी बात नहीं है। दीपके ने कहा, ''आरटीओ घोटाले, लाइसेंस और नंबर प्लेट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्व परिवहन आयुक्त के रूप में भीमनवार कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। सवाल यह है कि इसमें से देवेंद्र फडणवीस को कितना कट मिला? अगर भीमनवार अपने पद पर बने रहते हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें (फडणवीस) वह कट मिल रहा है। क्या वह इस पैसे से सांसद और विधायक खरीद रहे हैं।

'मी पुन्हा येईन' नारे पर तंज

देवेंद्र फडणवीस के पुराने चुनावी नारे 'मी पुन्हा येईन' (मैं वापस आऊंगा) पर तंज कसते हुए दीपके ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री एमपीएससी अभ्यर्थियों की आवाज नहीं सुनेंगे, तो वे वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि वह उन्हें उनकी मेहनत के लिए पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, ''वह सुबह 5 बजे शपथ लेने के लिए उठते हैं और सरकार को भी जगाते हैं। वह कहते हैं 'मी पुन्हा येईन', लेकिन अगर वह एमपीएससी के छात्रों की बात नहीं सुनेंगे तो कभी वापस नहीं आएंगे। यह लोकतंत्र है और उन्हें (सरकार) लोगों की बात सुननी होगी, क्योंकित मतदाता ही उन्हें चुनकर लाते हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article