देश

Tamil Nadu: वेल्लोर पुलिस ने जब्त की 10 करोड़ रुपए हवाला मनी, 4 गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:07 PM IST

Tamil Nadu: सूत्रों ने कहा कि जिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया, वे केरल में पैसे की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। वेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। ये भी कहा गया है कि 10 करोड़ रुपए की जब्ती की जानकारी वेल्लोर में आयकर विभाग को दी जाएगी और सारा नकद उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Image

वेल्लोर पुलिस ने जब्त की 10 करोड़ रुपए हवाला मनी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. तमिलनाडु में जब्त की गई हवाला मनी
  2. वेल्लोर पुलिस ने जब्त की 10 करोड़ रुपए हवाला मनी
  3. पुलिस ने हवाला मनी के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Tamil Nadu: हवाला लेनदेन (Hawala Transactions) के लिए इस्तेमाल किए गए 10 करोड़ रुपए नकद जब्त करने के बाद वेल्लोर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पैसे को जब्त कर लिया गया है और सही दस्तावेज पेश करने में विफल रहने के बाद चारों को पल्लीकोंडा सीमा में गिरफ्तार कर लिया गया। वेल्लोर जिले के पल्लीकोंडा पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल गुरुवार रात गश्त कर रहे थे, जब उन्होंने देखा कि कुछ लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाके में एक कार से सामान निकालकर ट्रक में ले जा रहे हैं।

वेल्लोर पुलिस ने जब्त की 10 करोड़ रुपए हवाला मनी

मौके पर पहुंचे पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनसे पूछताछ की। हालांकि चारों लोगों ने विरोधाभासी बयान दिए। वहीं बंडल खोलने पर पता चला कि उसमें पैसे थे। चूंकि उनके पास पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे, इसलिए अधिकारियों ने कार और ट्रक को जब्त कर लिया, जिसमें लगभग 10 करोड़ रुपए थे। सूत्रों ने कहा कि जिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया, वे केरल में पैसे की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने हवाला मनी के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

वेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। ये भी कहा गया है कि 10 करोड़ रुपए की जब्ती की जानकारी वेल्लोर में आयकर विभाग को दी जाएगी और सारा नकद उन्हें सौंप दिया जाएगा। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में 48 साल के एक वस्त्र विक्रेता को गिरफ्तार किया गया था, जिस पर आतंकी संगठनों लश्कर ए तैयबा और अल बद्र को हवाला के जरिए पैसे पहुंचाने का आरोप है।

तुर्कमान गेट के निवासी मोहम्मद यासीन को दिल्ली पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान यासीन ने खुलासा किया कि दक्षिण अफ्रीका के जरिये भारत में हवाला का पैसा पहुंचता था और सूरत तथा मुंबई में इसे एकत्र किया जाता था। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि आरोपी मीना बाजार में वस्त्र की दुकान चलाता है और जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को पैसे पहुंचाने वालों के लिए दिल्ली में संपर्क का काम करता था। अधिकारी ने कहा कि हाल में भारत में आतंकी गतिविधियों के समर्थन के लिए दक्षिण अफ्रीका से हवाला के जरिए 24 लाख रुपए भेजे गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article