देश

जिस हद तक गिर सकता है गिर जा- मारपीट मामले में जब सामने आया वीडियो तो बोलीं स्वाति मालीवाल, जानिए पूरी सच्चाई

Swati Maliwal Assault case: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार के द्वारा उनपर हमला करने का आरोप लगाया है। मालीवाल ने इस मारपीट के दौरान दिल्ली पुलिस को कॉल भी किया था।

Swati Maliwal Assault case:स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल पर ही लोग सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो पर अब स्वाति मालीवाल की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। स्वाति मालीवाल ने इशारो ही इशारों में इस वीडियो को लेकर विभव कुमार पर हमला बोला है।

स्वाति मालीवाल का ट्वीट

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- "हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधे बिना संदर्भ के वीडियो चलाके, इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

CM आवास के वीडियो में क्या है?

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन है, जिस दिन स्वाति मालीवाल ने मारपीट का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल इस वीडियो में सीएम आवास के अंदर दिख रही हैं, जहां कुछ कर्मचारी उन्हें सीएम आवास से बाहर जाने के लिए कह रहे होते हैं, इसी दौरान मालीवाल विभव कुमार पर गुस्सा हो रही है। मालीवाल उनकी नौकरी खाने की बात करती है, 112 नंबर पर कॉल करने की धमकी भी देती हैं। वीडियो की सत्यता को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

स्वाति मालीवाल मारपीट केस

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार के द्वारा उनपर हमला करने का आरोप लगाया है। मालीवाल ने इस मारपीट के दौरान दिल्ली पुलिस को कॉल भी किया था। बाद में थाने भी गईं थी। इसके बाद आप सांसद संजय सिंह ने भी इस दुर्व्यवहार को स्वीकार किया था। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत दी है। हालांकि विभव कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article