रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत ने अलग रूख अपना लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य (Rakesh Pratap Singh) जहां अपने बयान पर कायम हैं और लगातार बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव ने एक तरह से खामोश रहकर स्वामी प्रसाद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी बीजेपी इसी विवाद को लेकर सपा पर हमले कर रही है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी में ही स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लगातार आवाजें बुलंद हो रही है। कुछ दिन पहले ही सपा नेता डॉ. ऋचा सिंह और डॉक्टर रोली तिवारी ने मौर्य के बयान का विरोध किया था और अब अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh ) ने भी स्वामी प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
देश
SP MLA राकेश प्रताप ने खोला स्वामी प्रसाद के खिलाफ मोर्चा, बोले-विधायक रहूं या ना रहूं, लेकिन धर्म पर उँगली उठेगी तो चुप नहीं रहूँगा
- Authored by: किशोर जोशीCurated by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 12, 2023, 07:50 AM IST
SP MLA Rakesh Pratap Singh on Swami Prasad Maurya: अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम पर टिप्पणी करने वाला सनातनी और समाजवादी नहीं हो सकता है।
मानस पर टिप्पणी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें - राकेश
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- श्रीराम पर टिप्पणी करने वाला सनातनी और समाजवादी नहीं हो सकता- राकेश सिंह
- राकेश सिंह बोले- कोई विक्षिप्त प्राणी ही श्रीराम पर टिप्पणी कर सकता है
- श्रीराम और श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वालों का विरोध करूँगा- राकेश
