देश

'कंगना यदि तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता की किसानों को अजीब नसीहत, BJP एमपी ने दिया जवाब

समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में अलागिरी ने कहा कि 'कुछ महीने पहले, जब वह (कंगना रनौत) हवाई अड्डे पर गईं, तो एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मारा। पुलिस अधिकारी ने कारण बताया कि वह जहां भी जाती हैं, सबको गाली देती हैं।

Image

मंडी से भाजपा सांसद हैं कंगना रनौत। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Kangana Ranaut: तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता केएस अलागिरी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत पर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने राज्य के किसानों से कहा है कि कंगना यदि तमिलनाडु आती हैं तो वे उन्हें उसी तरह 'थप्पड़' मार दें जैसा कि पिछले साल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिलाकर्मी ने अभिनेत्री के साथ किया। अलागिरी का कहना है कि कंगना जहां कहीं यहां तक कि खेत के मैदान में भी जाती हैं, तो वह सभी का 'अपमान' करती हैं।

...तभी वह अपनी गलती सुधारेंगी-अलागिरी

समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में अलागिरी ने कहा कि 'कुछ महीने पहले, जब वह (कंगना रनौत) हवाई अड्डे पर गईं, तो एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मारा। पुलिस अधिकारी ने कारण बताया कि वह जहां भी जाती हैं, सबको गाली देती हैं... मैंने किसानों से कहा कि अगर वह हमारे इलाके में आएं, तो वही करें जो हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारी ने किया था। आपको भी वही करना चाहिए जो पुलिस अधिकारी ने किया। तभी वह अपनी गलती सुधारेंगी।'

कृषक महिलाओं से मिले थे अलागिरी

उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले उनकी मुलाकात कुछ कृषक महिलाओं से हुई, जिन्होंने उन्हें बताया कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रनौत ने महिलाओं, खासतौर पर खेतों में काम करने वाली महिलाओं की ‘आलोचना’ की और कहा कि वे 100 रुपए के लिए कहीं भी आ सकती हैं। अलागिरी ने कहा, 'कल 10-15 कृषक मेरे पास आए और उन्होंने बताया कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत ने कृषि करने वाली महिलाओं के बारे में कहा कि वे कमजोर जमीनों में काम करती हैं... लेकिन वे महिलाएं क्रांतिकारी हैं।'

'100 रुपए दिए जाएं, तो वे कहीं भी आ सकती हैं'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि भले ही वे महिलाएं खेतों में काम करती हैं, फिर भी वे बहुत तत्पर, बहादुर हैं और कुछ भी हासिल करने की क्षमता रखती हैं... इस पर (कंगना रनौत) ने तुरंत जवाब दिया कि यदि उन्हें 100 रुपए दिए जाएं, तो वे कहीं भी आ सकती हैं... कृषकों ने कल यह बात मुझे बताई। मैं स्तब्ध रह गया। यह महिला, जो एक सांसद हैं, वे कृषि करने वाली महिलाओं की आलोचना क्यों कर रही हैं? वे ग्रामीण भारत से आती हैं।'

कंगना ने कांग्रेस नेता को दिया जवाब

कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा सांसद ने मंडी में कहा कि 'हमारे भारत में, हम जहां भी जाते हैं, कोई हमें रोक नहीं सकता। और जैसा कि कहा जाता है, अगर कुछ लोग नफरत करते हैं, तो बहुत से लोग प्यार भी करते हैं। तमिलनाडु में, मैंने ‘थलाइवी’ फिल्म में डॉ. जे. जयललिता का किरदार निभाया था। आप शायद विश्वास न करें, लेकिन हमारे विपक्षी सांसद भी, जो सदन में मतदान सत्र के दौरान मौजूद थे, जब वे लाइन से गुजर रहे थे, तो उनमें से तीन-चार ने मुझे थलाइवी कहकर संबोधित किया। इतना स्नेह वे मुझे दिखाते हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पेलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पेलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

Gen-Z जल्दी भावुक हो जाती है, डिक्टेशन नहीं बल्कि तर्कपूर्ण संवाद की जरूरत, बोले मोहन भागवत

Gen-Z जल्दी भावुक हो जाती है, डिक्टेशन नहीं बल्कि तर्कपूर्ण संवाद की जरूरत, बोले मोहन भागवत