देश

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, बोले राजभर-SP कार्यकर्ता पूछ रहे हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 21, 2023, 02:07 PM IST

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है।

Image

स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता

Photo : Twitter

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में जूता फेंका गया है। जूता फेंकने वाले को सपा कार्यकर्ताओं ने बाद में पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। इस घटना पर सपा के पूर्व सहयोगी ओपी राजभर ने चुटकी लेते हुए बड़ा हमला बोला है। जूता फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

किसने फेंका स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है। मौर्य सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओबीसी समाज से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। यह घटना तब हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

नहीं लगा जूता

पुलिस के अनुसार, अधिवक्‍ता के वेश में आये आरोपी आकाश सैनी ने मौर्य को लक्ष्य कर जूता फेंका लेकिन वह मौर्य तक पहुंचने से पहले ही गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर विभूति खंड पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने क्या कहा

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लखनऊ अनिंदय विक्रम सिंह ने पीटीआई को बताया- "आरोपी आकाश सैनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।"

क्यों मारा जूता

समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय 'महासम्मेलन' इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है जिसे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। घटना के समय वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे। मौर्य पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने पिछले दिनों महाकाव्य रामचरितमानस और हिंदू मंदिरों पर विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। सूत्रों ने दावा किया कि जूता फेंकने वाला युवक आकाश सैनी उनके हालिया कुछ बयानों से नाराज था।

राजभर का तंज

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने की घटना पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने चुटकी ली है। राजभर ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता स्वामी से पूछ रहें है कि हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें